सावन का व्रत रख रही हैं तो जरूर रखें इन 4 बातों का ख्याल

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 01:04 PM (IST)

आज सावन महीने का पहला व्रत है। कुछ लोग फलाहारी तो कुछ निर्जल व्रत रखते हैं। व्रत से जहां मन की इच्छा पूरी होती है वहीं इससे बॉडी भी डिटॉक्स होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खान-पान का खास ख्याल रखें, खासकर मानसून मौसम में। इस दौरान बैक्टीरिया व वायरल का खतरा अधिक होता है इसलिए आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि आप बीमार ना पड़े। चलिए हम आपको बताते हैं कि सावन व्रत के दौरान आप किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किससे दूरी रखनी चाहिए।

 

व्रत में लेंगे ऐसे डाइट तो नहीं आएगी कमजोरी
भरपूर पानी पिएं

पूजा करने के बाद 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं। इसके बाद 1 गिलास दूध पिएं। इससे आपको पूरे दिन एनर्जी मिलेगी और पेट में गैस भी नहीं बनेगी। इसके अलावा दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी जरूर पिएं।

जरूर करें ब्रेकफास्ट

सुबह 9 बजे से पहले पूजा-पाठ करके नाश्ता कर लें। ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजें ले, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहें। आप ब्रेकफास्ट में साबूदाना की खीर, पीपता, 5 बादाम और 2 अखरोट खा सकते हैं। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आपको एसिडिटी व गैस की समस्या भी नहीं होगी।

लंच में खाएं ये चीजें

लंच में आप फल के साथ, दही, कट्टू के आटे का हलवा, साबूदाना की खिचड़ी, उबले आलू, मूंगफली खा सकते हैं। वहीं शाम के स्नैक्स में आप 1 कप चाय या ग्रीन पिएं। इसके अलावा आप स्नैक्स में सिंघाड़े के आटे से बनी टिक्की का सेवन भी कर सकते हैं। कार्बोहाइड्रेट, जिंक, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन से भरपूर ये चीजें आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगी।

हल्का-फुल्का डिनर

अगर आपने फलाहारी व्रत रखा है तो डिनर में उबली शकरकंदी और दही खा सकते हैं। इसके अलावा अनाज खाने वाले डिनर में दही या हरी सब्जियों के साथ चपाती, दाल ले सकते हैं। सोते समय दूध पीना ना भूलें। इससे डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है और आप पेट की समस्याओं से बचे रहते हैं।

अगर आप अनाज या नमक वाला व्रत रख रही हैं तो अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इससे आप ना  सिर्फ हेल्दी रहेंगे बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी कम होगा।


मखाना और साबूदाना

कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर इन चीजों का सेवन कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाने में मदद करता है। आप इसकी साबूदाना की खीन, पापड़, खीर, पकौड़े, खिचड़ी आदि बनाकर खा सकते हैं। वहीं मखाने की खीर या इसे घी में फ्राई करके खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बना भोजन

जो लोग अनाज वाला व्रत रखते हैं वो डाइट में कुट्टू या सिंघाड़े का आटा खा सकते हैं। इनमें मैगजीन, फाइबर, प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जिससे आप कई समस्याओं से बचे रहते हैं। वहीं इससे दिनभर एनर्जी मिलती है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती।

आलू भी है फायदेमंद

आप चाहे तो व्रत के दौरान मीठे आलू का हलवा बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा इसे फ्राई करके भी खाया जा सकता है। इससे ना सिर्फ पेट भरा रहता है बल्कि यह शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है।

ठंडाई देती है दोगुना लाभ

इस मौसम में शरीर को डिटॉक्स और हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में व्रत रखने वाले डाइट में भगवान शिव की प्रिय ठंडाई को शामिल कर सकते हैं। कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य जरूर तत्वों से भरपूर ठंडाई का सेवन शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

Content Writer

Anjali Rajput