ट्रैंड में आया Chrome Nail Art, क्या आपने किया ट्राई?

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2019 - 10:29 AM (IST)

आपने क्रोम नेल आर्ट के बारे में सुना ही होगा। अगर आपको भी फैशन के साथ चलना और अपडेट रहना पसंद है तो आपको इस क्रोम ट्रैंड के बारे में जरूर पता होना चाहिए। क्रोम नेल्स काफी अट्रैक्टिव लगते हैं, जिनसे आप अपने हाथों की खूबसूरती को और भी निखार सकती हैं। अब क्रोम सिर्फ मेटैलिक सिल्वर तक ही सीमित नहीं रहा है। अब इसमें कॉपर, बीज, गोल्ड और शैंपेन लुक शेड भी आते हैं। सिल्वर और ब्लैक सबसे ज्यादा क्लासिक क्रोम कलर है।

 

होलोग्राफिक कलर

चमक, रंग और स्टाइलिश होने के कारण होलोग्राफिक क्रोम को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तरह के नेल्स पाने के लिए मार्कीट में होलोग्राफिक सैलोफिन और फॉइल जैसे अनेक उपकरण मौजूद है।

पिंक क्रोम नेल्स

यह रंग तो लड़कियों का पसंदीदा रंग है। साथ ही यह रंग किसी भी तरह के आऊटफिट के साथ जंच जाता है। अपने रैगुलर पिंक नेल पेंट को क्रोम ग्लिटरी के साथ अपडेट जरूर करें।

रोज गोल्ड

रोज गोल्ड क्रोम नेल्स काफी क्लासी लुक देते हैं और इन्हें आप किसी भी मौके पर करवा सकती हैं। इसमें स्टोंस का  3-D इफैक्ट भी बहुत बढ़िया लुक देगा।

आंब्रे क्रोम

अगर आप गोल्ड और सिल्वर में से किसी को नहीं चुन पा रही हैं तो आपको आंब्रे ट्राई करना चाहिए गोल्ड के साथ शुरू करके फिर नाखूनों के टॉप पर सिल्वर रंग किया जाता है। किसी भी मौके पर आप यह स्टाइल करवा सकती हैं।

कॉपर क्रोम

सभी क्रोम कलर्स में यह रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। कॉपर क्रोम पर बहुत ज्यादा मेहनत लगती है लेकिन बनने के बाद यह बहुत खूबसूरत लगता है। शीशे की तरह चमकता हुआ यह रंग आपके आसपास की हर चीज को फीका कर देगा। आप इसे हर तरह के तथा हर रंग के आऊटफिट के साथ करवा सकती हैं।

मेटैलिक कलर विद राइनस्टोंस

अगर ग्लैमर्स दिखने की तमन्ना हो तो आपको मेटैलिक क्रोम कलर विद राइनस्टोंस अपनाना चाहिए। इसमें रैड क्रोम में सिल्वर और सजावट के लिए कुछ राइनस्टोंस का यूज किया जाता है तो नेल्स की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देता है।

मेटैलिक ब्लू

ब्लू नेल पेंट के बेस पर छोटे समुद्री जीवों के स्टिकर्स चिपकाएं जाते हैं, जो देखने में काफी खूबसूरती और अट्रैक्टिव लगते हैं। आप इसे किसी भी पार्टी या थीम के साथ मैच कर सकती हैं। जब आप नीले रंग की ड्रैस पहनें तो भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

होलोग्राफिक टिप

अगर आप बिना कोई ज्यादा मेहनत किए क्रोम नेल्स लुक पाना चाहती हैं तो आपको होलोग्राफिक टिप करवाना चाहिए। इस प्रक्रिया में आपके नेल्स को ट्रांसपेरैंट बेस से ढका जाता है और नेल्स के टिप पर 3-D ग्लिटर लगाई जाती है। कम मेहनत में परफैक्ट लुक पाने का सृयह सबसे बढ़िया तरीका है। इसे बनवाते समय अपने हाथों को बिल्कुल सीधा रखें तभी परफैक्ट बन पाएगा।

पार्टी लुक के लिए आप इस तरह का क्रोम नेल आर्ट भी करवा सकती हैं।

Glitter Chrome Nail Art

Holographic and Rainbow Drip Neon Nail Art

Louis Vuitton-Inspired Neon Nail Art

Content Writer

Anjali Rajput