क्या ऑनस्क्रीन देवर Vishal से Devoleena ने कर ली सगाई? खुद बताई फैंस को सच्चाई

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 11:16 AM (IST)

सबकी चहेती 'गोपी बहू' कल से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल, कल देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ऑन स्क्रीन देवर विशाल के साथ तस्वीरें शेयर की जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉट करती दिखी और साथ में लिखा, 'Its official।' देवोलीना और विशाल की सगाई की खबर सुन फैंस खुश हुए। सोशल मीडिया पर देवोलीना और विशाल की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है लेकिन क्या सच में इन्होंने सगाई कर ली है चलिए आपको बताते है इस खबर की पूरी सच्चाई।

क्या ऑनस्क्रीन देवर Vishal से Devoleena ने कर ली सगाई

दरअसल, देवोलीना और विशाल ने सगाई नहीं की है। दोनों जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले है जिसकी जानकारी उन्होंने खास तरीके से फैंस को दी थी। जब एक्ट्रेस की सगाई की खबरें आग की तरह फैल गई तो देवोलीना ने खुद सच्चाई बताई है। देवोलीना और विशाल ने वीडियो शेयर करके अपने नए म्यूजिक वीडियो के बारे में बताया है। दोनों एक म्यूजिक वीडियो में पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं।

म्यूजिक वीडियो में साथ में आएंगे नजर

वीडियो में विशाल कहते हैं, हम लोग इंगेज्ड है लेकिन एक म्यूजिक वीडियो के लिए, जिसका नाम है 'इट्स ऑफिशियल'। हम पहली बार साथ में म्यूजिक वीडियो करने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में काम किया है। उसमें विशाल देवो के देवर के किरदार में नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

विशाल ने बिग बॉस में दिया था देवोलीना का साथ

बता दें कि बिग बॉस 15 में विशाल सिंह देवोलीना को सपोर्ट करने के लिए घर के अंदर आए थे। उसके बाद से दोनों के डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी। इसी बीच जब दोनों ने प्रपोजल की वीडियो व फोटोज शेयर की तो फैंस ने उन्हें सच मान लिया। हालांकि दोनों की सगाई नहीं हुई ये बात जानकर उनके फैंस का दिल टूट गया है। मगर, विशाल और देवोलीना ने कहा कि आपका प्यार देखकर लग रहा है कि हमें ऐसा कुछ सोचना चाहिए। 

Content Writer

Anjali Rajput