क्या मक्खियां भी फैला सकती हैं कोरोना? जानिए क्या कहती है नई रिसर्च

punjabkesari.in Tuesday, May 18, 2021 - 04:38 PM (IST)

गर्मियों के साथ घरों में मक्खियों व मच्छरों ने भी एंट्री कर दी है। वहीं, कोरोना की दूसरी लहर अपनी चरम सीमा पर है। इसपर लोगों के मन में आशंका पनप रही है कि क्या मक्खी-मच्छर भी कोरोना संक्रमण फैला सकते हैं। इस सिलसिले में सामने आई एक रिपोर्ट आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।

मक्खियों से भी फैल सकता है कोरोना

दरअसल, पिछले साल की गई रिसर्च के मुताबिक, जब एक मच्छर संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो उससे कोरोना स्ट्रेन ट्रांसफर नहीं होता। मगर, हाल ही में सामने आए अध्ययन के मुताबिक, घर की मक्खियां सार्स COV-2 वायरस को बढ़ावा दे सकती है, जो कोरोना वायरस का कारण बनता है।

मक्खियां कैसे फैलाती हैं वायरस?

दरअसल, कोरोना वायरस संक्रमित व्यकि के ड्रॉपलेट्स से फैलता है जो खांसते, छींकते या बोलते समय नाक व मुंह के जरिए निकलते हैं। इस वक्त कोरोना वायरस की कुछ बूदें एरोसोल में बदलकर जमीन से चिपक जाती हैं। ऐसे में इस ड्राप्लेट्स के संपर्क में आने वाला व्यक्ति संक्रमित हो जाता है।

वायरस को 24 घंटे तक फैलाती हैं मक्खियां

अध्ययन के मुताबिक, मक्खियां इन एरोसोल बूंदों को करीब 24 घंटे तक अपने मुंह में रख सकती हैं। यही मक्खियां इधर उधर बैठकर वायरस फैला सकती हैं। वहीं, अमेरिकी शोधकर्ताओं के मुताबिक भी मक्खिया सार्स COV-2 को 24 घंटे तक मुंह में रख सकती है और इसे अपने आस-पास के वातावरण में फैला सकती हैं। बता दें कि रोजाना करीब 250 मक्खियां अवग-अलग रोगजनकों को ले जाकर अपनी बाहरी सतह जैसे पैर, मुंह और पंखओं से संक्रमण फैला सकती हैं।

मानव मल से भी फैला सकती हैं वायरस

अध्ययन के मुताबिक, कोरोना वायरस करीब 33 दिन तक मानव मल में सुरक्षित रह सकता है। यहां तक कि रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी 33 दिन बाद तक ये वायरस मानव मल में पाया जा सकता है। ऐसे में मक्खियां इनके जरिए भी वायरस को स्प्रेड कर सकती हैं।

घर में क्या-क्या चीजें दूषित हो सकती हैं? 

फर्श के अलावा मक्खियां घर की हर उस चीज पर वायरस स्थानांतरित कर देती हैं, जिसपर वो बैठती हैं। ऐसे में आप रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें जैसे दरवाजे-खिड़कियों के हैंडल , टीवी रिमोट, फ्रिज के दरवाजे, अलमारी, किचन शैल्फ, फोन, आईपैड या अन्य गैजेट, वॉटर टैप और वाहन के हैंडल को डेटॉल, सैनेटाइजर या साबुन-डिटर्जेंट से साफ करते रहें।

Content Writer

Anjali Rajput