...तो अभिषेक ही वो पेड़ है, वो भी कोई ऐसा वैसा नहीं! ससुर जी भी बोले- मेरी बहू की हुई एक ही शादी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 21, 2021 - 12:56 PM (IST)

बॉलीवुड के फेमस कपल्स ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को 14 साल हो गए हैं। दोनों बखूबी एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं। सलमान खान और विवेक ओबरॉय से रिलेशनशिप में टूटी एश्वर्या को अभिषेक में अपना सच्चा प्यार दिखा। दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर प्यार अंत में दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी कर ली।

हालांकि शादी से पहले बहुत बड़ी समस्या उनके रास्ते में आन खड़ी हुई थी दरअसल, जैसे ही 14 जनवरी 2007 को दोनों की सगाई हुई तो खबरें उड़ी की ऐश्वर्या राय के मांगलिक है। उनकी कुंडली में मांगलिक दोष था। ज्योतिषी दोनों की कुंडली मिलान करवाने में भीड़ गए और जब पता चला कि ऐश्वर्या राय मांगलिक है तो कहा गया कि ये शादी सफल नहीं हो सकती। यदि वे फिर भी अभिषेक से शादी करना चाहती हैं तो मांगलिक दोष हटाने के लिए पहले उन्हें एक पेड़ से शादी रचानी होगी। ये पेड़ भी कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि पीपल या केले का ही होना चाहिए। इसके अलावा वे भगवान विष्णु की सोने या चांदी से बनी प्रतिमा से शादी कर भी मंगल दोष हटा सकती हैं।

ज्योतिषियों का कहना था कि यदि ऐश्वर्या ये उपाय किये बिना ही अभिषेक से शादी करती हैं तो उनके ऊपर दुर्भाग्य और अपशगुन आ जाएगा। और यह अभिषेक बच्चन की सेहत के लिए भी ठीक नहीं होगा। इन्हीं विवादों के बीच दोनों ने शादी भी की लेकिन लोगों के मन में यही सवाल था कि क्या ऐश्वर्या ने पेड़ से शादी की थी? हालांकि उस दौरान कई लोगों ने दावा किया था कि ऐश्वर्या ने ऐसा किया भी था। उन्होंने मंगल दोष हटाने के लिए पेड़ से शादी रचाई थी।

हालांकि इन अफवाहों पर ऐश्वर्या के ससुर यानि कि अमिताभ बच्चन से पूछा गया तो उन्होंने कहा था “कहाँ हैं वो पेड़? कृपया मुझे दिखाइए। मजाकिए अंदाज में उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या ने सिर्फ एक ही बार शादी की हैं और वो व्यक्ति मेरा बेटा अभिषेक हैं। अब आप अभिषेक को एक पेड़ मानते हैं तो ये बात अलग हैं। भई अमिताभ बच्चन ने तो यह बात स्पष्ट कर दी कि उनकी बहू ने किसी पेड़ से शादी नहीं कि इसका मतलब तो ये हुआ कि मांगलिक दोष होने के बावजूद ऐश और अभी की शादीशुदा जिंदगी में कोई भी बुरी चीज नहीं हुई।

बता दें दोनों की एक प्यारी प्यारी सी बेटी आराध्या हैं। बेटी को अपना समय देने के लिए ऐश्वर्या ने फिल्मी करियर से ब्रेक लिया। बता दें कि ऐश्वर्या ने कोई आया नहीं रखी हुई वह खुद ही बेटी के सारे काम करती हैं।

Content Writer

Vandana