कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर के घर आई खुशियां, 6 साल बाद पत्नी विन्नी ने दिया बेटे को जन्म

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 10:56 AM (IST)

जी टीवी के सीरियल भाग्य में करण की भूमिका निभाने वाले एक्टर धीरज धूपर के घर खुशियां आई हैं। उनकी पत्नी विन्नी अरोड़ा ने एक छोटे से बच्चे को जन्म दिया है। दोनों के घर में बेटा हुआ है। एक्टर धीरज धूपर ने खुद यह बात अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताई है। धीरज के द्वारा दी गई खुशखबरी से फैंस काफी खुश है। एक्टर के द्वारा डाली गई पोस्ट पर लोगों उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। 

धीरज ने खुद शेयर की गुड न्यूज 

धीरज धूपर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी जगजाहिर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि - 'हमें ये अनाउंसमेंट करते हुए काफी खुशी है कि हमें लड़का हुआ है। प्राउड पैरेंट्स धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा, 10-08-2022'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dheeraj Dhoopar (@dheerajdhoopar)

सितारों ने दी ढेर सारी बधाईयां

धीरज की इस पोस्ट पर उनके फैंस और उनके साथ काम करने वाले एक्टर कपल्स को बधाईयां दे रहे हैं। कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला ने कमेंट करते हुए लिखा - 'भगवान आप तीनों मम्मा, पापा और छोटे बच्चे को ढेर सारी खुशियां दे'। 

पत्नी विन्नी ने कमेंट करते हुए लिखा - 'भगवान का सारा निखार एक छोटे से चेहरे में' ।

अदा खान ने कमेंट करते हुए लिखा - 'बधाई हो' । 


  रिद्धिमा पंडित ने लिखा - 'आप दोनों को बधाई हो' । 

2016 में की थी दोनों ने शादी 

धीरज धूपर ने 2016 में अपनी लेडी लव विन्नी अरोड़ा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2009 में  शो माता-पिता के चरणों में स्वर्ग के सेट पर हुई थी। वहीं से दोनों को प्यार हुआ और रिश्ता आगे बढ़ गया। लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। अब 202 में दोनों ने अपने पहले बेबी बॉय का वेलकम किया है। 

2 अप्रैल को दी थी माता-पिता बनने की न्यूज

आपको बता दें 2 अप्रैल को कपल ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करके लोगों को माता-पिता बनने की जानकारी दी थी। इन तस्वीरों में विन्नी अरोड़ा बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखाई दी थी । 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vinny Arora Dhoopar (@vinnyaroradhoopar)

Content Writer

palak