धर्मेंद्र ने कृषि बिल का फिर किया विरोध, बोले- किसानों की पीड़ा देखकर दुखी हूं

punjabkesari.in Friday, Dec 11, 2020 - 06:29 PM (IST)

केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। बहुत से सेलेब्स और आम लोग भारत बंद के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। वहीं अगर देखा जाे तो स्टार्स दो गुटों में बंटे नजर आ रहे है। जहां कुछ सेलेब्स किसीनों का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ कृषि बिल के सपोर्ट में है। वहीं एक बार फिर से धर्मेंद्र ने किसानों का सपोर्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

धर्मेंद्र ने हाल ही में किसानों के समर्थन में एक ट्वीट किया है। एक्टर ने लिखा, 'मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को जल्द ही कुछ करना चाहिए।'

 

इससे पहले भी धर्मेंद्र ने किसानों के सपोर्ट में ट्वीट किया था। जिसके बाद एक्टर ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। हालांकि इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा था, 'कोरोना वायरस को लोग भूल गए हैं। देशभर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। भारत मां के हम सब बच्चे हैं।' 

धर्मेंद्र ने आगे कहा, 'इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। किसी की मजबूरी, इंसानियत या शराफत का फायदा नहीं उठाना चाहिए। किसान क्या बोलना चाहते हैं एक बार उनकी बात को सुन लो। इतनी सर्दी में वो सड़कों पर बैठे हैं। आपसी संवाद करने से हल निकल सकता है।' 

Content Writer

Bhawna sharma