300 से ज्यादा फिल्में, एक साल में दीं 9 हिट मूवीज! Dharmendra के नाम है सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड
punjabkesari.in Tuesday, Nov 11, 2025 - 09:50 AM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से हैं, जिनकी चमक आज भी बरकरार है। अपने शानदार लुक्स, दमदार एक्टिंग और रोमांटिक अंदाज से धर्मेंद्र ने करोड़ों दिलों पर राज किया है। 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगभग छह दशक तक चले अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी मेहनत, एक्टिंग और सादगी ने उन्हें हिंदी सिनेमा का ‘ही-मैन’ बना दिया।
एक साल में 9 हिट फिल्में — तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
धर्मेंद्र के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है। साल 1973 में उन्होंने 8 हिट फिल्में दी थीं, जो अपने आप में बड़ी बात थी। लेकिन इससे भी बड़ा कमाल उन्होंने 1987 में किया, जब उन्होंने एक ही साल में लगातार 9 हिट फिल्में दीं। यह रिकॉर्ड आज भी धर्मेंद्र के नाम है।
कई सुपरहिट फिल्में और अवॉर्ड्स
धर्मेंद्र ने ‘फूल और पत्थर’, ‘आए दिन बहार के’, ‘शोले’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘चुपके चुपके’, ‘मिलन की बेला’ जैसी यादगार फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। उनकी फिल्मों को आज भी लोग उतने ही प्यार से देखते हैं, जितना पहले देखा करते थे। अपने करियर में धर्मेंद्र को कई बड़े अवॉर्ड्स और सम्मान भी मिले हैं।
शानदार लाइफस्टाइल और संपत्ति
धर्मेंद्र सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी एक कामयाब इंसान हैं। उनके पास 100 एकड़ का फार्महाउस और करीब 12 एकड़ में फैला एक खूबसूरत रिसॉर्ट है। आज उनके नाम पर करोड़ों की संपत्ति है, जो उनके संघर्ष और मेहनत की कहानी बयां करती है।

फैंस के दिलों में आज भी वही जगह
धर्मेंद्र की सादगी, मुस्कान और दिलकश अंदाज आज भी लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। भले ही वे अब फिल्मों में कम नजर आते हैं, लेकिन उनके चाहने वालों के लिए धर्मेंद्र आज भी बॉलीवुड के सबसे प्यारे और सम्मानित सितारों में से एक हैं।

