धनतेरस की रात घर के मुख्य द्वार पर जलाएं 1 दीया, बनी रहेगी बरकत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 10:22 AM (IST)

दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी, देवी लक्ष्मी और गणपति जी की पूजा की होती है। ज्योतिष व वास्तु शास्त्र के मुताबित, इस शुभ दिन पर घर पर दीपक जलाकर कुछ उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर हो सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है। तो चलिए जानते हैं कहा और कब दीया जलाएं...

1. इस दिन सबसे पहला दीया यम के नाम का जलाएं। इसे घर के मुख्य द्वार की दक्षिण दिशा पर डस्टबीन के पास रखें।‌‌‌‌ इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी।

2. घर के मुख्य द्वार पर एक दीया जलाएं। इससे बुरी नजर से बचाव रहेगा।‌ साथ ही देवी लक्ष्मी का घर में वास होने से अन्न व धन की कभी कभी नहीं होगी।

3. कारोबार, व्यापार व नौकरी में तरक्की पाने के लिए एक दीया पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। इससे तरक्की के रास्ते खुलेने के साथ जीवन के हर मोड़ पर सफलता मिलेगी।

4. एक दीया घर के बाथरूम में भी रखें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी।

5. एक शुद्ध देसी घी का माता रानी के सामने जलाएं। इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास होने से कभी भी अन्न व धन की कमी नहीं होगी।

6. इस शुभ दिन पर घर के किसी कमरे में अंधेरा नहीं होना चाहिए। ऐसे में स्टोर रूम में भी एक दीया जलाएं। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।

7. रसोईघर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में उनकी कृपा बनाए रखने के लिए एक दीया वहां भी जरूर जलाएं। ‌

8. अगर आप के घर पर तुलसी मां का पौधा है तो वहां भी दीया जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।

9. इस दिन घर की छत पर अंधेरा नहीं होना चाहिए। इसके लिए छत के चारों कोनों पर दीये जलाएं। इससे घर के सदस्यों को कारोबार, व्यापार व नौकरी में तरक्की मिलेगी। 

Content Writer

neetu