धनतेरस सिर्फ सोना-चांदी खरीदने का दिन नहीं!  इस दिन अपनाएं 5 शुभ और जीवन बदलने वाले उपाय

punjabkesari.in Friday, Oct 17, 2025 - 01:54 PM (IST)

नारी डेस्क : धनतेरस का नाम सुनते ही हमारे मन में सोना, चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा याद आती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह दिन सिर्फ खरीदारी का नहीं, बल्कि समृद्धि, सेहत और सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय करने का भी पर्व है। आइए जानते हैं 18 अक्टूबर 2025 की धनतेरस पर कौन से 5 उपाय अपनाने से आपके जीवन में सुख, शांति और लक्ष्मी कृपा का आगमन होगा।

अपने घर को शुद्ध करें

दिन की शुरुआत करें गंगाजल और सेंधा नमक को पानी में मिलाकर घर के हर कोने में छिड़कने से। यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है, रुकी हुई ऊर्जा को साफ करता है और मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए आपका घर तैयार करता है।

PunjabKesari

भगवान धन्वंतरि की पूजा करें

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उनकी कृपा से मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बना रहता है।
इस दिन यह मंत्र अवश्य जपें –

"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय धन्वंतर्ये अमृतकलश हस्ताय सर्वमय विनाशनाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णवे नमः" या फिर सरल रूप में जपें – “ॐ धन्वंतराये नमः”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjali Arora | Tarot Coach & Reiki GrandMaster (@healwitharora)

धनतेरस पर खरीदें सेंधा नमक, झाड़ू और बर्तन

ये चीजें केवल सामान नहीं हैं, बल्कि पुरानी ऊर्जा को हटाने और नई समृद्धि लाने के प्रतीक हैं।

सेंधा नमक: नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है

झाड़ू: पुराने कर्मों और बाधाओं की धूल साफ करता है

PunjabKesari

बर्तन: जीवन में पोषण और समृद्धि भरने का प्रतीक

यह अंधविश्वास नहीं, बल्कि प्राचीन ऊर्जा विज्ञान है।

यें भी पढ़ें : दिवाली के दिन जिमीकंद क्यों खाया जाता है? जानिए इसके पीछे का कारण

सूर्यास्त के समय जलाएं 13 दीपक

धनतेरस को त्रयोदशी तिथि होने के कारण 13 दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दुर्भाग्य को दूर कर जीवन में उजाला लाता है। अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो श्रद्धा से दीप जलाना ही लक्ष्मी कृपा पाने के लिए पर्याप्त है।

यमराज को दीपदान करें

सूर्यास्त के समय दक्षिण दिशा की ओर मुख करके चार मुख वाला दीपक (4-मुखी दिया) जलाएं। यह यमराज को समर्पित दीपदान होता है, जिसे “यमदीप दान” कहते हैं। यह उपाय अकाल मृत्यु और अचानक हानि से रक्षा करता है और पूरे वर्ष परिवार को सुरक्षा देता है।

PunjabKesari

धनतेरस सिर्फ सोना खरीदने का पर्व नहीं है, यह दिन स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को सक्रिय करने का अवसर है। इन 5 उपायों को 18 अक्टूबर 2025 को अपनाकर आने वाले 12 महीनों के लिए अपने जीवन में शुभता और ऊर्जा भरें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static