चटनी ही नहीं धनिया से बनाएं Tasty भरता, जानिए आसान रेसिपी

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 11:44 AM (IST)

गर्निशिंग के तौर पर इस्तेमाल होने वाला धनिया की चटनी सभी स्वाद से खाते हैं। इससे बनी चटनी मुंह में एक अलग स्वाद भर देती है। धनिया से बनी चटनी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन इस बार आप डिनर में इससे बना भरता बना सकते हैं। धनिया के भरता को बंगाली में धोने पाटा बाटा कहते हैं। यह बंगाली लोगों का फेमस व्यंजन है। रोटी के साथ आप इसका स्वाद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में। 

सामग्री 

धनिया - 1-2 गुच्छा
लहसुन की कलियां - 4-5
कलौंजी - 1/2 चम्मच
साबुत लाल मिर्च - 1-2
सरसों का तेल - जरुरतअनुसार
हरी मिर्च - 1-2
नमक - स्वादअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले धनिया, लहसुन और हरी मिर्च मिक्सर में डालकर ब्लैंड कर लें। 
2. फिर इस मिश्रण से एक चिकना पेस्ट बना लें। 
3. एक कढ़ाई में तेल डालें। फिर कलौंजी और लाल मिर्च का तड़का लगाएं। 
4. अब इसमें धनिया से बना पेस्ट डालें। 
5. पेस्ट को अच्छी तरह से पकाएं । 
6. जब यह मिश्रण सूखने लगी और इसमें आने वाली कच्ची महक खत्म हो जाए तो प्लेट में निकाल लें। 
7. आपका टेस्टी धनिया भरता बनकर तैयार है। रोटी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। 


 

Content Writer

palak