जन्माष्टमी स्पेशल: कान्हा को लगाए उनकी मनपसंद धनिया पंजीरी का भोग

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 11:33 AM (IST)

श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है। इस साल यह पवित्र त्योहार अगस्त की 12 तारीख को मनाया जाएगा। इस खास दिन पर लोग भगवान जी की पूजा- अर्चना करने के साथ उन्हें 56 भोग चढ़ाते हैं। भगवान को अलग-अलग चीजों का प्रसाद चढ़ाने के साथ धनिया से पंजीरी का भोग भी विशेषतौर पर लगाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको जन्माष्मी के दिन प्रसाद के रूप में बनाए जाने वाली धनिया की पंजीरी बनाना सिखाते हैं।

सामाग्री

धनिया पाउडर- 1 कप
चीनी- 1/2 कप
देसी घी- 3 चम्मच
चिरौंजी- 1 चम्मच
मखाना- 1/2 कप (कटे हुए)
काजू- 10 (कटे हुए)
बादाम- 10 (कटे हुए)


बनाने की विधि


बनाने की विधि
1. सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
2. इसमें धनिया पाउडर डालकर सुनहरा होने से भून लें।
3. अब इसमें मखाने डालकर थोड़ी देर भूनकर इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।
4. अब तैयार मिश्रण को बाउल में निकाल कर उसमें काजू और बादाम डालकर मिक्स करें।
5. लीजिए आपकी धनिया पंजीरी बनकर तैयार है।
6. इसे कान्हा जी को भोग लगाएं औऱ प्रसाद के रूप में सबको बांटने के साथ खुद भी खाएं।

Content Writer

neetu