''ऐसे रिश्ते जल्द टूट जाते...'', देवोलीना की शादी से खुश नहीं भाई, इंटर कास्ट मैरिज होने से नाराज

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 07:14 PM (IST)

टीवी की फेमस एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने बाॅयफ्रेंड शहनवाज शेख के साथ गुपचप तरीके से शादी कर ली। देवोलीना के यह इंटर कास्ट मैरिज है। धूमधाम से शादी करने की बजाए देवोलिना ने कोर्ट मैरिज की। एक तरफ देवोलीना अपनी मैरिड लाइफ एन्जाॅय कर रही है तो वहीं उनके परिवार के कुछ सदस्य इस शादी से खुश नहीं है। देवोलीना के भाई अंदीप भट्टाचार्जी को यह रिश्ता बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस पर उन्होंने एर पोस्ट शेयर कर आपत्ति जताई है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अंदीप भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "आत्मलीन लोग केवल उसी के बारे में सोचते हैं जो उन्हें अच्छा महसूस कराता है। इस समय उनके मन में किसी और के लिए कोई सम्मान नहीं होता है लेकिन बाद में वह हैरान होते हैं कि उनके रिश्ते क्यों टूट जाते हैं।" देवोलिना की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई लेकिन उन सब में एक्ट्रेस की मां ही नजर आई। परिवार के काफी सदस्य देवोलिना की शादी से गायब दिखे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Andeep Bhattacharjee (@mister_andeep)

 

इंटर रिलीजन होने के चलते देवोलीना और शहनवाज ने कानूनी तरीका अपनाया है। देवोलीना और शहनवाज पिछले तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। शहनवाज एक जिम ट्रेनर है और वो सेलिब्रिटीज को भी एक्सरसाइज करवाते हैं। बिग बॉस 13 के दौरान देवोलीना ने बताया था कि वो घर के बाहर किसी को डेट कर रही है हालांकि ये नहीं बताया कि आखिर वो शख्स है कौन है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

रिपोर्ट्स की मानें तो देवोलीना और शहनवाज की मुलाकात जिम में हुई थी जो कि एक्ट्रेस के घर के पास ही है। सीरियल 'साथ निभाना साथिया' शो के सेट पर देवोलीना का एक्सीडेंट हो गया था। इस मुश्किल घड़ी में शहनवाज देवोलीना का स्पोर्ट बने और उन्हें फिर से उठाकर खड़ा कर दिया। 2 साल डेट करने के बाद अब उन्होंने शादी की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

जब देवोलीना ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थी तो फैंस को लगा था कि उन्होंने अपने को स्टार विशाल सिंह से शादी की क्योंकि इनके बीच अच्छी बॉडिंग है। इससे पहले एक बार देवोलीना ने इंगेजमेंट की वीडियो शेयर की थी, जिसमें विशाल एक्ट्रेस को अंगूठी पहनाते हुए नजर आए लेकिन बाद में दोनों ने क्लीयर किया था कि यह एक सॉन्ग शूट है। ये कई बार इस बात को साफ कर चुके है कि इनके बीच सिर्फ दोस्ती है।

Content Writer

Bhawna sharma