देवोलिना फिर सामने लेकर आई दिव्या के पति का सच, एक्ट्रेस का Audio Clip किया शेयर

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 01:07 PM (IST)

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि एक्ट्रेस दिव्या भटनागर इस दुनिया को अलिवदा कह गई हैं। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। वहीं दिव्या की मौत के बाद उनकी दोस्त देवोलिना पूरी तरह से टूट चुकी हैं। हाल ही में देवोलिना ने एक वीडियो शेयर कर दिव्या के पति पर भी कईं गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब देवोलिना ने दिव्या का एक ऑडियो शेयर किया है। 

देवोलिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिव्या का ऑडियो क्लिप शेयर किया है। जिसमें दिव्या एक महिला को रो-रो कर अपनी तकलीफ के बारे में बता रही है। ऑडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि दिव्या महिला को कह रही है कि उनका पति उन्हें मारता-पीटता है। वह उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। यह ऑडियो दिव्या की है या नहीं फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

 

इस ऑडियो क्लिप को शेयर करते हुए देवोलिना ने कैप्शन में लिखा, 'और हम अभी भी अपराध होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लोग बस तमाशा देखने बैठे रहते हैं। वह अपराधी जहां भी उसका मन करे घूम रहा है और उसका समर्थन करने के लिए कह रहा है। कितना बेशर्म हो सकता है इस अपराधी को सलाखों के पीछे होना चाहिए। दिव्या के कई शुभचिंतक और दोस्त हैं। कहां हो भाई तुम लोग। रहने को जगह नहीं तो दिव्या का घर, खाना दिव्या का, सब दिव्या का, आज सांप सूंघ गया तुम सबको। आप स्वार्थी और बेकार लोग हैं। मगरमच्छ के आंसू बरसा के गुफा में छुप गए सब।' 

गौरतलब है कि देवोलिना के अलावा दिव्या के भाई देवाशीष ने बताया था कि उनका परिवार दिव्या के पति गगन गबरू के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे। देवशीष की मानें तो शादी के बाद गगन ने मानसिक और शारीरिक तौर पर दिव्या का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। वहीं बीते दिनों दिव्या के पति गगन गबरू ने एक वीडियो शेयर कर अपनी सफाई पेश की थी और देवोलिना को जमकर खरी खोटी सुनाई थी।

Content Writer

Bhawna sharma