हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये डिफरेंट Nails Arts Design

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 10:46 AM (IST)

कोई शादी हो या पार्टी हाथों की खूबसूरती नाखूनों से अलग ही पहचानी जाती है। इसके लिए आप केवल नेलपेंट्स ही नहीं बल्कि इसे अलग-अलग तरीके से डिजाइन भी कर सकते हैं। कई बार कुछ लड़कियों को समझ नहीं आता कि नाखूनों को किस तरह से खूबसूरत दिखाया जा सकें। ऐसे में आज हम उनके लिए अलग-अलग तरह के नेल्स डिजाइन लेकर आए हैं, जिसे अपनाने के बाद वे अपने हाथों को अलग लुक दे सकती है।

1. फ्रेंच नेल्स



अगर आप नाखूनों को सिंपल और क्लासिक लुक देना चाहती है तो आप फ्रेंच नेल्स डिजाइन अपना सकती है। इसे करना भी आसान है और इसे करने पर हाथ सिंपल लुक में भी खूबसूरत दिखते हैं।

2. ग्लिटर नेल्स


ग्लिटर नेल्स हाथों को खूबसूरत लुक देते हैं। इसे आप बड़ी आसानी से कर सकती है। अगर आप कहीं पार्टी या फेक्शन में जाने की तैयारी कर रही है तो हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए  ग्लिटर नेल्स चूज करें।

3. कैवियर नेल्स

नाखूनों को ग्लैमरस लुक देने के लिए कैवियर नेल्स काफी बढ़िया आइडिया है। इसमें नाखूनों को छोटी मोतियों से डेकोरेट किया जाता है। आप चाहे तो इसे अलग-अलग कलर के मोतियों को भी चूज कर सकती है।

4. हाफ-मून नेल्स


इस तरह के नेल्स हाथों को अलग लुक देते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इससे हाथ सिंपल और खूबसूरत दिखते हैं।

5. पेस्टल नेल्स


पेस्टल रंग दिखने मे बहुत ही सुन्दर दिखते हैं। गर्मियों में ये कलर बहुत ट्रेंडी है। इससे आप अलग-अलग पेस्टल कलर से भी नेल्स को डिजाइन कर सकते हैं।
 

Punjab Kesari