दीपिका पादुकोण का देसी अंदाज, "मस्तानी" के साड़ी लुक से नजर नहीं हटा पा रहे लोग

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 05:48 PM (IST)

खूबसूरती की बात हो और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का जिक्र ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। दीपिका के लुक्स, पर्सनैलिटी, फैशन सेंस हर चीज कमाल की है, तभी तो वह लाखों लोगों के दिलों में राज करती है। डिंपल गर्ल ने एक बार फिर बता दिया है कि इंडियन आउटफिट में किस तरह गॉर्जियस दिखना है। 


एक इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंची दीपिका को जिसने देखा वह देखता ही रह गया। साड़ी जैसे लिबास में भी एक्ट्रेस ने ग्लैमरस का तड़का लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उनके इस लुक की जिजनी तारीफ की जाए वह कम है। 


दीपिका ने ब्लैक कलर की सीक्वेंस साड़ी के साथ बेहद ही खूबसूरत ब्लाउज कैरी किया उनकी। सी-थ्रू साड़ी पर सीक्वेंस को वर्टिकल पैटर्न में ऐड किया गया था। न्यूड मेकअप और लाइट ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपना लुक को पूरा किया। 


साड़ी के साथ कैरी किए गए क्रॉप ब्लाउज की बात करें तो उसका एक अपना ही अलग पैटर्न था। फुल स्लीव्स  ब्लाउज के साथ  जूल नेकलाइन और ब्लाउज की हेमलाइन पर बना शेप काफी स्टाइलिश दिख रहा था। गोल्डन ईयररिंग्स के साथ लुक में बना जूड़ा उनकी खूबसकरती पर चार चांद लगाने का काम कर रहा था। 


 इस इवेंट में दीपिका पादुकोण बहन अनीसा के साथ पहुंची थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसकी खूब तारीफें हो रही है। 
 

Content Writer

vasudha