जान लीजिए घर से मच्छरों को भगाने के 8 देसी उपाय, नहीं पड़ेगी क्वॉइल और मैट की जरुरत!

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 03:51 PM (IST)

मच्छरों के आंतक से तो हर कोई परेशान रहता ही है, कुछ लोग मच्छर को मारने के लिए कॉयल और मैट का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन ज्यादातर ये तरीके काम नहीं आते और लाख कोशिशें के बाद भी मच्छर हमें मलेरिया, डेंगू और येलो फीवर जैसी बीमारियां दे जाते हैं। आइए आपको बताते  हैं मच्छरों से बचने के अचूक घरेलू उपाय जो सही में बहुत काम के भी हैं...

तुलसी

तुलसी एक औषधीय गुण वाला पौधा है। इसे घर पर लगाने से मच्छर दूर भागते हैं। आप इसके रस को शरीर में लगाकर मच्छरों से निजात पा सकती हैं।

कपूर

कपूर का वैसे तो पूजा में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये मचछरों को काटने से भी बचा सकता है। अगर आपके घर में भी शाम होते ही मच्छर का आंतक शुरु हो जाता है कि आप घर में कपूर जलाएं, साथ ही घर के खिड़की दरवाजे बंद कर दें। इससे मच्छर भाग जाएंगे।

लैवंडर के फूल

लैवेंडर का फूल खुशबूदार तो होते ही है, साथ में ही इसकी स्ट्रांग Smell  मच्छरों को भागने में कारगार है। आप लैवेंडर के तेल को भी कमरे में स्प्रे कर सकते हैं।

गेंदा का फूल

गेंदे का फूल ना सिर्फ आपके घर के बालकनी को खूबसूरत बनाने का काम करता है ब्लकि इसकी खुशबू मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों को भी आपसे दूर रखते हैं।

बीयर 

मच्छरों पर नियंत्रण पाने के लिए आप बीयर या शरब का भी इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि मच्छर बीयर और शरब की गंध को बर्दाशत नहीं कर सकते हैं और वे घर से भाग जाते हैं। आप बीयर को स्प्रे बोतल में भर कर स्प्रे कर सकती हैं।

रोजमेरी का पौधा
रोजमेरी जिसे गुलमेंहदी के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे में से एक खास तरह की लकड़ी जैसी गंध आती है जो मच्छरों के साथ ही मक्खी और कई अन्य कीड़ों को भी दूर रखने में मदद करती है. डेकोरेशन के लिहाज से भी रोजमेरी के पौधे को बेहतरीन माना जाता है। 

कैटनिप का पौधा
कैटनिप का पौधा जिसे कई जगहों पर कैटमिंट के नाम से भी जाना जाता है, पुदीने की फैमिली का ही एक पौधा है जो बड़ी आसानी से कहीं भी उग जाता है।

लहसुन का पौधा

कहा जाता है कि लहसुन खाने से खून में एक अलग तरह की महक आने लगती है, जिसे मच्छर बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur