कानों में झुमके, हाथों में चूड़ियां...पीले सूट में सिंपल और बेहद प्यारी लगी "देसी गर्ल"

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 12:29 PM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा स्टाइल के मामले में अच्छे अच्छों को मात दे दती है। विदेश में रहने के बावजूद भी वह अपने देसी अंदाज को नहीं भूली है। वह जब भी इंडियन लुक कैरी करती है तहलका मचा देती है। एक बार फिर देसी गर्ल ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी।

 प्रियंका के इस ट्रेडिशनल लुक पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में वह येलो सूट में मस्त अदाएं दिखाते हुई नजर आई।  खुले आसमान के नीचे वह मस्ती  के मूड में लग रही हैं। उनका यह अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका लेमन येलो एंड व्हाइट कलर के सलवार कुर्ता में बेहद प्यारी लग रही है। पीले रंग के कुर्ते में बना हुआ मोर खूब Attract कर रहा है।  प्रियंका ने हर तस्वीर में उन्होंने अलग- अलग पोज दिए हैं।

 एक्ट्रेस ने कानों में इयरिंग, हाथों में चूड़ियां पहन कर अपने देसी लुक को पूरा किया है। साथ में उन्होंने ब्लू फुटवियर और ब्लैक सनग्लासेज कैरी किए हैं।


 प्रियंका ने इस दौरान अपने  बालों को खुला रखा है। एक तस्वीर में वह  दोनों हाथों को हवा में उठाकर स्टाइल में पोज दे रही है वहीं दूसरी में खुलकर  हंसती हुई दिख रही है।


फोटो को शेयर करते हुए  एक्ट्रेस ने लिखा-  'जब सूरज बिल्कुल राइट निकलता है' । लोग इन तस्वीरों पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर नेलिखा- आपको देखकर नहीं लगता कि आप एक बच्चे की मां हैं।

 

Content Writer

vasudha