देसी घी करता है नाइट क्रीम से भी बेहतर काम, मिलेगी स्पोटलेस और ग्लोइंग त्वचा

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 02:34 PM (IST)

देसी घी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है ये तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आप ये जानते हैं की स्वास्थ्य के साथ ये हमारी त्वचा के लिए भी उतना ही लाभदायक होता है। चेहरे पर अगर घी का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपको झुर्रियां से छुटकारा मिल सकता है। इसी के साथ स्किन केयर रुटीन में आप घी को शामिल कर सकते हैं। अगर आप चाहती हैं की आपकी स्किन स्पोटलेस और ग्लोइंग हो तो आपको रोजाना रात में फेस पर घी लगाना चाहिए। इसी के साथ चलिए अब जानते हैं इससे होने वाले अन्य फायदों के बारे में खास।

चेहरे पर घी लगाने के फायदे

PunjabKesari

घी में फैटी एसिड और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्या को कम करते हैं। त्वचा हो हाइड्रेट रखने और ग्लो लाने के लिए घी से मालिश करना फायदेमंद माना गया है। 

चेहरे पर नाईट क्रीम का काम करता है घी

1. फेस पर घी नाइट क्रीम का काम करता है। रात में फेस पर घी लगाने से स्किन की ड्राईनेस से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

2. जो लोग रात में चेहरे पर घी लगाते हैं उन्हें दाग-धब्बों से छुटकारा मिल जाता है और स्किन मुलायम रहती है।

3.रात में सोने से पहले चेहरे पर घी लगाने से स्किन चमकदार और ग्लोइंग बनती है।

4. घी का इस्तेमाल त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए भी किया जा सकता है। इससे नमी बनी रहेगी।

5. ठंड में रात में स्किन पर घी लगाने से चेहरे का रूखापन कम होता है और ड्राईनेस की समस्या भी कम होती है।

6. झुर्रियों को दूर भगाने के लिए भी रात में घी से मसाज करना फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

7. फटे होठों को ठीक करने के लिए घी का इस्तेमाल किया जाता है। बच्चों को भी घी लगाया जा सकता है।

8. अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर घी की मालिश करते हैं तो इससे आपकी त्वचा जवा नजर आएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static