आज डेजर्ट में लें Mango Pudding खाने का मजा, नोट करें रेसिपी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 30, 2021 - 09:59 AM (IST)

गर्मियों में आम खूब खाया जाता है। लोग इससे मैंगो शेक, स्मूदी बनाना भी पसंद करते हैं। आप आम से अलग-अलग डेजर्ट भी तैयार कर सकती है। ऐसे में आज हम आपके लिए खास मैंगो पुडिंग की रेसिपी लेकर आए है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

आम- 3
दूध- 2 कप
शक्कर- 3 बड़े चम्मच
गुनगुना दूध- 3 बड़े चम्मच
कॉर्न फ्लोर- 3 बड़े चम्मच

विधि

. सबसे पहले आम का पल्प निकाल कर दूध और शक्कर के साथ ब्लेंड करें।

. एक कटोरी में गुनगुना दूध और कॉर्न फ्लोर मिलाएं।

. पैन को मीडियम आंच पर रखकर आम की प्यूरी मिलाएं।

. एक उबाल आने पर इसमें कॉर्न फ्लोर मिलाएं।

. इसे लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि प्यूरी में गुठली न पड़े।

. 5 मिनट तक मिश्रण गाढ़ा होने पर इसे आंच से उतार लें।

. अब मोल्ड को तेल से ग्रीस करके मिश्रण डालें।

. इसे सेट होने के लिए 1-2 घंटे फ्रिज में रखें।

. मैंगो पुडिंग को सर्विंग प्लेट में निकाल कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
 

Content Writer

neetu