Dengue Fever: बुखार में कम हो गए हैं सेल्स तो क्या खाएं? जानिए

punjabkesari.in Thursday, Nov 16, 2023 - 03:16 PM (IST)

डेंगू एक ऐसा बुखार है जो इंफेक्शन के कारण होता है। यह मच्छर गंदे पानी में बहुत ही जल्दी पनपते हैं । डेंगू होने पर व्यक्ति को तेज बुखार, कमजोरी, सिर और बदन में दर्द, त्वचा पर रैशेज और नाक से खून बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा इस बुखार के कारण प्लेटलेट्स काउंट भी तेजी से कम होने लगता है जो व्यक्ति के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। डेंगू से जूझ रहे मरीजों को अपने खाने-पाने का खास ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि यदि डेंगू के कारण आपके प्लेटलेट्स काउंट्स कम हो गए हैं तो आप किन-किन चीजों का सेवन कर सकते हैं.....

मुनक्का 

इन मरीजों को रातभर पानी में भिगोए हुए मुनक्के का सेवन करना चाहिए। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। मुनक्के का नियमित सेवन करने से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। 6-7 मुनक्का को रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसका सेवन करें।

कीवी 

इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। कीवी खाने से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण होता है और प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। कीवी का सेवन करने से डेंगू से जूझ रहे मरीजों को जल्दी रिकवरी करने में मदद मिलती है। 

खट्टे फल 

इन मरीजों को खट्टे फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। खट्टे फलों में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। इन फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से भी बचेंगे। संतरा, आंवला, नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करें।  

चुकंदर 

डेंगू के मरीजों को चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें आयरन काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है जो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं। चुकंदर में मौजूद तत्व प्लेटलेट्स को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं। चुकंदर खाने से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। सलाद, सूप या फिर जूस के रुप में चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। 

पपीता 

प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए पपीते के पत्ते भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। इन पत्तों में एसिटोजेनिन नाम का फाइटोकेमिकल मौजूद होता है जो डेंगू में घटते प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। पपीते का रस पीने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स का निर्माण होता है। 

अनार 

इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। अनार में आयरन भी काफी मात्रा में मौजूद होता है जिसकी वजह से यह प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। डेंगू के मरीज अनार का सेवन कर सकते हैं या फिर इसका जूस बनाकर पी सकते हैं। इससे एनीमिया से भी बचाव होगा।

पालक 

डेंगू में यदि आप प्लेटलेट्स बढ़ाना चाहते हैं तो पालक का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा पालक में फोलेट भी काफी गुण पाया जाता है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने में मदद करता है। डेंगू के मरीजों को पालक की सब्जी, सूप या फिर जूस को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Content Writer

palak