दिल्ली का हैवान अफसर ! मरे हुए दोस्त की बेटी के साथ महीनों तक करता रहा रेप, पत्नी ने भी दिया साथ

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 05:37 PM (IST)

आजकल दुनिया में हालात ऐसे हो गए हैं कि किसी पर भी भरोसा नहीं  किया जा सकता। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म करने तथा उसे गर्भवती करने के आरोप में दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी को सोमवार को हिरासत में लिया है। वह अपने मरे हुए दोस्त की बेटी के साथ काफी समय थे शर्मनाक हरकत कर रहा था। 


पत्नी ने भी दिया पति का साथ

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक आरोपी अधिकारी के निलंबन के आदेश दिए हैं।  पीड़ित लड़की एक अक्टूबर, 2020 को अपने पिता के निधन के बाद से आरोपी और उसके परिवार के साथ रह रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पीड़िता का कई बार रेप किया गया। 

 

पुलिस ने आरोपी को किया काबू

पुलिस के मुताबिक महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक आरोपी अधिकारी ने नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच कई बार लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया। इतना ही नहीं जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी की पत्नी ने उसे गर्भपात के लिए दवाएं दी। इस मामले में पॉक्सो एक्ट संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है। 

चर्च में हुई थी दाेनों परिवारों की मुालाकात

बताया जाता है कि बुराड़ी स्थित एक चर्च में पीड़िता के परिवार और डिप्टी डायरेक्टर की मुलाकात हुई थी। दोनों परिवार एक ही शहर से आते थे, इसलिए जल्द ही अच्छे संबंध बन गए। अक्टूबर 2020 में पीड़िता के पिता की मौत हो गई। ऐसे में आरोपी का परिवार बच्ची को अपने घर ले आया। कुछ देर बाद बच्ची घर लौट आई पर उसने किसी से कुछ नहीं बताया।

डॉक्टर को बच्ची ने बताई पूरी कहानी

 तबीयत खराब होने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो पीड़िता का दर्द आंसू बनकर छलक पड़ा। लड़की ने डॉक्टर को पूरी घटना बताई। लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वह बुरी तरह सदमे में है। अपने अधिकारी के खिलाफ आरोप पर दिल्ली सरकार ने कहा, ‘‘अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।''

Content Writer

vasudha