अब सोचने से ही हो जाएंगे सारे काम, दिल्ली के लड़के ने बनाई  दिमाग से कंट्रोल होने वाली डिवाइस

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 01:46 PM (IST)

पिछले कुछ सालों से विज्ञान के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय आविष्कार किए गए हैं। जिन चीजों की हम सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे वह अब   आसानी से साकार हो रही हैं। जरा सोचिए अगर आपको किसी चीज को लेने की इच्छा हो और आप उसे अपने दिमाग से ही ऑर्डर कर दें तो कैसा होगा? सुनने में बेशक ये अजीब लग रहा है लेकिन इसे सच कर दिखाया है एक युवक ने।


 मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के छात्र अर्णव कपूर ने नामुमकिन चीज को मुमकिन कर दिखाया है। उन्होंने एक ऐसा  हेडसेट बनाया है जिससे बिना बोले केवल दिमाग में सोचने भर से ही आप पिज्जा ऑर्डर कर सकेंगे।  ये एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस माइंड रीडिंग हेडसेट है, जो दिमाग में चल रहे शब्दों को सेंस कर लेता है।


AlterEgo डिवाइस, का प्रोटोटाइप 2018 में शुरू हुआ था, अब इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।  अर्नव कपूर को 'ऑल्टरईगो' डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए दिखाने वाले इस वीडियो  में, साक्षात्कारकर्ता  बिना एक भी शब्द बोले कपूर से सवाल पूछता है और उसे तुरंत इसका जवाब मिल जाता है। दुनिया इस वीडियो को देखकर हैरान है।


दरअसल इस डिवाइस को पहनकर यूजर्स को अपने मन में किसी भी चीज के बारे में सोचना होता है, इसकी मदद से कोई भी इंसान बिना एक शब्द बोले सिर्फ दिमाग में बात सोच कर कुछ भी आर्डर कर सकता है।ये डिवाइस एआई असिस्टेंट की मदद से दूसरे लोगों से बात करा देता है। बताया गया है कि 
अर्णव कपूर को विज्ञान, गणित और कला का शौक रहा है। वह वर्तमान में एमआईटी में अपनी पीएचडी कर रहे हैं जहां वे एमआईटी मीडिया लैब में मीडिया कला और विज्ञान की पढ़ाई कर रहे हैं।


इससे पहले अर्नव ने मून रोवर पर भी काम किया है इसका उद्देश्य चंद्रमा पर उतरना और चित्रों को पृथ्वी पर वापस भेजना शामिल है। अर्नव के इस आविष्कार को TIME के ​​2020 के 100 सर्वश्रेष्ठ आविष्कारों में शामिल किया गया है।

Content Writer

vasudha