क्रिसमस शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 4 मार्केट्स

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 12:54 PM (IST)

कल क्रिसमस का त्यौहार है। वैसे तो ज्यादातर लोग क्रिसमस पर चर्च जाना पसंद करते हैं लेकिन कुछ लोग इस दिन घर पर पार्टी भी देते हैं। क्रिसमस पार्टी व डैकोरेशन के लिए सामान खरीदना सबसे मुश्किल काम है। मगर दिल्ली की मार्केट्स में आपको सारा सामान एक ही जगह पर मिल जाएगा। दिल्‍ली में खास क्रिसमस के फेस्टिवल के स्‍पेशल मार्केट्स लगाए जाते हैं, जिसमें आप हैवी डिस्‍काउंट पर कई सारी चीजें खरीद सकते हैं। चलिए आज हम आपको दिल्‍ली की कुछ ऐसी मार्केट्स के बारे में बताते हैं, जो खासतौर पर क्रिसमस के लिए लगाई जाती हैं।

 

जर्मन क्रिसमस मार्केट

दिल्‍ली में हर साल इंडो जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 'जर्मन क्रिसमस मार्केट' ऑर्गेनाइज की जाती है। इस मार्केट में आपको क्रिसमस की सजावट व सैंटा क्‍लॉस के मिनिएचर्स से लेकर पार्टी तक का सारा सामान मिल जाएगा, वो भी सही दाम में।

दिल्‍ली क्रिसमस अफेयर

क्रिसमस की शॉपिंग करने के लिए आप दिल्ली की इस मार्केट का चक्कर भी लगा सकते हैं। शॉपिंग के साथ-साथ आप इस मार्केट में झांकिया देखने का मजा भी ले सकते हैं, जिसे खासतौर पर क्रिसमस के लिए सजाया जाता है। इस मार्केट में आप फूड ट्रक, वाइन, जैज परफॉर्मेंस, लाइव कॉमेडी शो, स्‍कलप्‍चर आर्टिस्‍ट और सीक्रेट सैंटा गेम का मजा ले सकते हैं।

क्रिसमस पॉप अप मार्केट

इस फेस्टिवल के दौरान दिल्‍ली में जगह-जगह क्रिसमस पॉप अप मार्केट्स भी लगती हैं। यहां दिल्‍ली के लोकल डिजइनर्स अपने डिजाइन किए हुए आउटफिट्स की सेल लगाते हैं। इतना ही नहीं, इन डिजाइनर आउटफिट्स को हैवी डिसकाउंट पर सेल भी किया जाता है। अगर आप भी क्रिसमस पार्टी के लिए कोई ड्रेस खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां जरूर जाएं।

पिट स्‍टॉप क्रिसमस मार्केट 

दिल्‍ली के साकेत में मौजूद सेलेक्‍ट सिटी वॉक मॉल में क्रिसमस का त्यौहार काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां से आप फूड आइटम्स, आउटफिट्स, ज्‍वेलरी व क्रिसमस डेकोरेशन तक का सारा सामान सही दाम में खरीद सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput