जिंक की कमी देगी इन बीमारियों को न्यौता, जानें किन फूड्स से करें पूरी

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 11:04 AM (IST)

शरीर के सारे अंगों का सही तरीके से काम करने के लिए पोषक तत्वों की जरुरत होती है। यह पोषक तत्व डाइट में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स के जरिए मिलते हैं। पौटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन की तरह जिंक भी शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह शरीर को किसी भी तरह की बाहरी इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा घाव तेजी से भरने, सूंघने और जीभ का स्वाद बना रखने में भी जिंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं और बच्चों की भी इसकी जरुरत होती है। इसकी कमी के कारण शरीर में कई तरह के रोग हो सकते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि जिंक की कमी के कारण कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं और आप यह कमी कैसे पूरी कर सकते हैं। 

इम्यून सिस्टम कमजोर होना 

शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए जिंक बहुत जरुरी माना जाता है। इसकी कमी होने पर इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इसकी कमी के कारण सांस संबंधी इंफेक्शन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियां और स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। 

शारीरिक विकास रुकना

शारीरिक विकास के लिए यह जरुरी माना जाता है। मुख्यतौर पर बच्चों को बचपन और किशोरसवस्था के दौरान इसकी जरुरत होती है। ऐसे में जिंक की कमी से बच्चों का विकास रुक जाता है। 

घाव  न भर पाना 

जिंक टिश्यू बढ़ाने और उसे रिपेयर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में इसकी कमी होने के कारण यह प्रक्रिया रुक जाती है ऐसे में इसके कारण घाव भरने में देरी हो सकती है। घाव न भरने के कारण इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। 

तनाव, डिप्रेशन जैसी समस्याएं 

जिंक नवर्स सिस्टम की कार्यप्रणाली में भी जरुरी भूमिका निभाता है। ऐसे में इसकी कमी होने पर नर्वस सिस्टम संबंधी डिसऑर्डर जैसे याददाश्त में कमी, डिप्रेशन और चिंता जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

कैसे करें पूरी?

काबुली चने 

डाइट में काबुली चने शामिल करके जिंक की कमी आप शरीर में से पूरी कर सकते हैं। यह कई लोगों की पसंद होते हैं। सूप या सलाद जैसी अलग-अलग डिशेज के तौर पर इन्हें शामिल कर सकते हैं। यह प्रोटीन और फाइबर के अलावा जिंक का भी बहुत अच्छा सोर्स माने जाते हैं। 

ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों में 

पोल्ट्री, डेयरी उत्पाद, अंकुरित अनाज, काजू, बादाम और मेवे में भी जिंक काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इन चीजों को भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

कद्दू के बीज

यह जिंक के साथ-साथ कई जरुरी पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं। नाश्ते, सलाद, दही या दलिया के तौर पर इन्हें डाइट में शामिल करके आप जिंक की कमी आसानी से दूर कर सकते हैं। 

पालक 

पोषक तत्वों से भरपूर पालक में भी जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है। डाइट में इसे शामिल करने से जिंक के अलावा विटामिन, मिनरल्स और जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं। 


 

Content Writer

palak