Deepika ने कर दी शाहरुख के साथ ऐसी हरकत, जलन से लाल हुए Ranvir

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 05:08 PM (IST)

इन दिनों किंग खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने अब तक worldwide 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। जवान की सक्सेस को देखते हुए 15 सितंबर को इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी, जहां शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने अपनी केमिस्ट्री से स्टेज पर रंग जमा दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

सबसे पहले किंग खान ने जवान मगर पावरफुल रोल निभाने के लिए दीपिका का शुक्रिया  अदा किया। िसके बाद दोनों ने फिल्म के 'चलेया' गाने पर जमकर डांस किया। दीपिका- शाहरुख को साथ में डांस करता देख इवेंट में मौजूद ऑडियंस खुशी से गदगद दिखी। इसके बाद दीपिका ने किंग खान को गालों पर प्यारी सी किस देकर उन पर प्यार लुटाया।

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख संग तस्वीर भी शेयर की है, जिसे देखकर रणवीर सिंह कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। फोटोज  पर रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा,- 'इश्क में दिल बना है। इश्क में दिल फना है, हो, हो। '

इससे इतना तो पता चलता है कि रणवीर बहुत ही possessive husband  हैं। 

  

Content Editor

Charanjeet Kaur