टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने वजन घटा दिखाया अपना बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 05:43 PM (IST)

टीवी शो 'दिया और बाती हम' सीरियल की फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर अकसर अपनी फिटनेस को लेकर छाई रहती हैं। बीते दिनों में भी वे अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वर्कआउट के कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं।  हाल ही में  उन्होंने अपने वर्कआउट के बाद एक वीडियो और शेयर किया है जिसमें उनका बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला। 

क्या बात है क्या ट्रांसफॉर्म है
टीवी शो 'दिया और बाती हम' की संध्या फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया उसमें वह व्हाइट बॉडीकॉन क्रॉप टॉप और पीच जॉगर्स में दीपिका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं,  इस वीडियो को अभी तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।  वहीं फैंस भी दीपिका सिंह के इस नए अवतार को देख हैरान हो गए है। फैंस इस वीडियो पर खास रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या बात है क्या ट्रांसफॉर्म है', वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'क्या मॉडलिंग में जाने की तैयारी है ?'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

दीपिका सिंह का करियर 
दीपिका सिंह के करियर की बात करें तो दीपिका सिंह ने 'दीया और बाती हम' के डायरेक्टर से 2 मई, 2014 में शादी कर ली थी। 2017 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसके बाद उनका एक्टिंग लाइन से लंबा ब्रेक लिया। हालांकि जल्द ही वे अपने पति द्वारा निर्देशित 'कमा के खाले' फिल्म में दिखाई देंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

Content Writer

Anu Malhotra