दीपिका सिंह ने भाई की शादी पर पहनी खूबसूरत साड़ी, आप भी ले वेडिंग लुक के आइडिया

punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2020 - 04:34 PM (IST)

टीवी का जाना माना चेहरा दीपिका सिंह भले ही अब पर्दे पर नजर नहीं आती हैं लेकिन वह अपने फैंस के साथ लगातार सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी भाई की शादी के लिए दिल्ली गई थीं और वहां से एक्ट्रेस लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज को शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी भाई की शादी की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। इन तस्वीरों में दीपिका का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

दीपिका ने पहनी पर्पल कलर की साड़ी 

शेयर की गई तस्वीरों में दीपिका ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी है जिसके साथ महरून कलर का ब्लाउज पहना है। साड़ी पर किया वर्क बेहद खूबसूरत दिख रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी पहनी हैं। इस लुक में एक्ट्रेस काफी अच्छी लग रही हैं। आईए पहले आपको दीपिका की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं। 


आप भी ले सकती हैं वेडिंग लुक के लिए आइडिया 

आज कल वेडिंग सीजन चल रहा है। कभी किसी दोस्त की शादी आ रही है तो कभी किसी। ऐसे में अगर आप को समझ नहीं आ रहा है कि आप शादी पर क्या पहने तो आप दीपिका के इस लुक से ढेरों आइडियाज ले सकते हैं। आप भी इसी सेम कलर की साड़ी पहन सकती हैं। 

इन रंगो के साथ भी पहन सकती हैं पर्पल साड़ी 

अगर आप मेहरून कलर के साथ साड़ी को वियर नहीं करना चाहती हैं तो आप इसके अलावा और भी रंगों के साथ पर्पल साड़ी को ट्राई कर सकते हैं। 


Content Writer

Janvi Bithal