दिया और बाती की इस एक्ट्रैस ने दिया बेटे को जन्म

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 06:41 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन)- दिया और बाती की फेमस एक्ट्रैस संध्या यानि दीपिका सिंह ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। वह कॉफी देर से अपनी प्रैग्नेंसी पीरीयड् को लेकर चर्चा में थीं।टेलिविजन की इस संस्कारी बहू ने रोहित राज गोयल से शादी की थी। दीपिका और उनके पति को इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार था। रोहित ने हाल सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की है कि वह पिता बन गए है। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। 

रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका के प्रैग्नेंसी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपलोड की थी। इनमें वह मस्ती करती हुई बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। दीपिका ने अपने प्रैग्नेेंसी पीरीयड को खूब एंज्वाय किया। उनको इन तस्वीरों में पति के साथ फोटोशूट करवाते और बीच पर मस्ती करते देखा जा सकता है।  

 

 

 

 

 

Punjab Kesari