नई नवेली भाभी को दीपिका सिंह ने दिया खास गिफ्ट, शेयर किया मुंह दिखाई की रस्म का वीडियो

punjabkesari.in Sunday, Dec 13, 2020 - 01:06 PM (IST)

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अपने लाइफ से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को इस बात की जानकारी भी दी थी कि वह अपने भाई की शादी के लिए दिल्ली जा रही हैं और वहीं अब दीपिका की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल इसमें एक्ट्रेस अपनी भाभी की मुंह दिखाई की रस्म कर रही है। 

भाभी को दिया गिफ्ट

दीपिका की इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी मस्ती करती हुईं दिखाई दे रही हैं। दीपिका कहती हैं कि वह भाभी की मुंह दिखाई की रस्म के लिए सबसे पहले पहुंची हैं फिर वह भाभी को प्यारी सी रिंग भी गिफ्ट करती हैं और उन्हें शादी की ढेरों शुभकामनाएं देती हैं।

वायरल हो रही वीडियो 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

दीपिका की भाभी गिफ्ट का डब्बा खोलकर कैमरे के सामने सभी को दिखाने लगती हैं तो तभी आसपास मौजूद लोग कहते हैं कि यह भी फूल फॉर्म में है और फिर सभी हंसने लगते हैं। दीपिका सिंह की इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Singh Goyal (@deepikasingh150)

आपको बता दें कि दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कईं सारे शोज में भी नजर आ चुकी हैं और वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal