Social Media पर वायरल हुआ Deepika का ''घूमर'' डांस वीडियो, एक्ट्रेस बोलीं- ''अब कांस आएगा भारत''

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 03:46 PM (IST)

17 मई से कांस फिल्म फेस्टिवल रैड कार्पेट इवेंट चल रहा है जिसकी तस्वीरें और वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।  इस फेस्टिवल मे बाॅलीवुड के कई नामचीन सितारे पहुंच चुके हैं और वही कल कान्स पवेलियन 2022 का उद्घाटन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने किया, जिसमे बाॅलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे-नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ए.आर. रहमान, आर माधवन, शेखर कपूर, दीपिका पादुकोण, उर्वशी रोतेला, तमन्ना भाटिया, पूजा हेगड़े और रिकी केज ने शिरकत की। इस दौरान दीपिका और बाकी दीवाज का एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

तेजी से वायरल हो रहा है दीपिका का घूमर डांस वीडियो

दरअसल, कांस में भारत के राजस्थान के प्रसिद्ध लोक गायक मामे खान भी इस इवेंट का हिस्सा रहे जिन्होंने बुधवार को फेस्टिवल के दौरान राजस्थानी गाना "ओ म्हारी घूमर छे नखराली" गाकर समा बांधा। मामे खान की मंत्रमुग्ध आवाज में गाए घूमर गाने में दीपिका व बाकी एक्ट्रेस खुद को झूमने से रोक नहीं पाई और सभी ने एक साथ मिलकर घूमर पर राजस्थानी स्टेप में डांस किया और उनका ये डांस वीडियो फैंस इतना पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के अंत में सभी एक्ट्रेस वंदेमातरम के नारे लगाते नजर आ रही हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस बार कांस फेस्टिवल में भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' का सम्मान भी दिया जाने वाला है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इस दौरान दीपिका ने यह भी कहा, 'वो दिन दूर नहीं जब भारत कांस में नही बल्कि कान्स भारत आएगा।' यूजर्स उनकी कहीं इन बातों को सुनकर दीपिका की खूब तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने भारत के लिए ये शब्द कहें।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं दीपिका की कांस लुक की बात करें तो अब तक उनकी तीन ड्रेस लुक सामने आई हैं। दीपिका की पहली लुक रेट्रो स्टाइल की झलक दिखीं वहीं दूसरी में उन्होंने स्ट्राइप साड़ी वहीं तीसरी लुक में वह ब्लैक ए-लाइन पेंटसूट पहना जिसके साथ उन्होंने सिल्वर नेकपीस पहनकर अपनी लुक को कंप्लीट किया और दीपिका का ये लुक भी खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस लुक में तस्वीरें भी शेयर की है। 


बता दें कि दीपिका के साथ-साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, हिना खान और उर्वशी रौतेला भी अपने लुक्स को लेकर चर्चा मे बनी हुई हैं और वहीं इस वीडियो मे तमन्ना भाटिया यैलो ड्रैस में नजर आई जिसमें वे बेहद खूबसुरत लग रही थी। अभी ऐश्वर्या की बाकी लुक्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Content Writer

Vandana