पास खड़े पति को नहीं अपने एक्स को निहार रहीं थी दीपिका! लोग बोले- यही सच्चा प्यार

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 10:30 AM (IST)

इस साल कोरोना के कारण सेलेब्स नए साल पर कोई बड़ी बड़ी पार्टी तो नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने इसे अपने खास दोस्तों के साथ मनाया और न्यू इयर का खूब मजा लिया। किसी ने मुंबई में रहकर ही इसे एन्जॉय किया तो किसी ने मुंबई से बाहर। हाल ही में बॉलीवुड की सबसे फेवरेट जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी परिवार संग न्यू इयर मनाने के लिए गए थे और खास बात यह रही कि इनके साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी नजर आए। 

सामने आई चारो स्टार्स की तस्वीर 

हाल ही में चारों स्टार्स की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं लेकिन इस तस्वीर में एक बात और खास थी। इस तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण कैसे रणबीर कपूर को निहार रहीं हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर सामने आती ही वायरल हो गई। 

फैंस ने कर लिया नोट 

अब भई कैमरे की नजर से एक बार चीज छुप सकती है लेकिन फैंस की नजर से कुछ नहीं छिप सकता है। स्टार्स की यह तस्वीर सामने आते ही फैंस ने तो दीपिका और रणबीर पर कईं तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। देखिए लोगों के कमेंट...

 

रणथंबौर पहुंचे हैं स्टार्स 

बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह इस बार न्यू ईयर मनाने रणथंबौर पहुंचे हैं तो वहीं रणबीर कपूर भी मां नीतू कपूर, बहन रिदिमा, उनका परिवार व आलिया भट्ट के साथ इस पार्क में पहुंचे। खबरें हैं कि दोनों अलग अलग पहुंचे थे लेकिन उनकी यह तस्वीर सामने आते ही फैंस ने तो दीपिका पर खूब तंज कसे। 

Content Writer

Janvi Bithal