Airport Diaries: एयरपोर्ट लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए दीपिका से लें आइडिया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 09:46 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फैमिली के साथ समय बिताने के लिए बेंगलुरु गई हुई थी। हाल में ही वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं है। दीपिका पापा प्रकाश पादुकोण का जन्मदिन सेलिब्रेट कर वापिस मुंबई लौटी है। 

एयरपोर्ट पर दीपिका एक बार भी स्टनिंग लुक में नजर आईं। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट फुल-स्लीवर्स मुस्लिन केप शर्ट के साथ ब्लू डेनिम वियर की थी। इसी के साथ उन्होंने ब्राउन लेदर शूज पहने थे। ब्लैक विटेंज सनग्लासेस दीपिका की लुक को पूरा कर रहे थे। मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल किया था। साथ में ब्राउन हैंडबैग कैरी किया था। 

दीपिका का यह एयरपोर्ट लुक स्टाइलिश होने के साथ कंफर्टेबल भी है। अाप भी इनके स्टाइल को फॉलो कर यूनिक दिख सकते है। 


 

Punjab Kesari