फ्लोरल हो या सिंपल, दीपिका की हर साड़ी है आपके लिए 'परफैक्ट'

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 01:58 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ शादी करने वाली हैं। ये एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग और पर्सनल लाइफ के अलावा अपने फैशन स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। इस डीवा की पहली पसंद साड़ी है। फिल्म प्रमोशन हो, इंटरनेशल इवेंट हो या रेड कार्पेट वह ज्यादातर साड़ियों में ही नजर आती हैं। साड़ी को कैसे ग्रेस और स्टाइल के साथ कैरी करना है इसका आइडिया दीपिका से लिया जा सकता है। अगर आपकी भी पहली पसंद साड़ी है तो दीपिका पादुकोण के लुक्स आपको बहुत सारे आइडियाज दे सकते हैं। 

आइए देखते हैं दीपिका का साड़ी कलेक्शन

ब्लैक कलर की साड़ी में फॉर्मल लुक मिलेगा। इसके साथ ही आप स्मोकी आई मेकअप ट्राई करें। 

अगर आपको फ्लोरल साड़ी पसंद है तो दीपिका की इस साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। गर्मियों के मौसम में यह साड़ी आप पर अच्छी लगेगी।

कांजीवरम साड़ी महिलाओं की पहली पसंद है। इस साड़ी में खूबसूरत दिखने के लिए आप दीपिका की इस साड़ी को कैरी कर सकती है। 

साड़ी को क्रॉप ब्लाउज के साथ भी पहना जा सकता है। इस तरह के ब्लाउज के साथ साड़ी पहने से आपको ग्लैमरस लुक मिलेगा।

Content Writer

Nisha thakur