मैडम दीपिका ने आखिरी बार गूगल पर सर्च की थी यह चीज, सुनकर फैंस भी हुए हैरान

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 04:16 PM (IST)

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इस पार्टी की बहुत सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक गेम खेली जिसमें एक्ट्रेस ने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। इसी गेम में एक फैन ने दीपिका से यह पूछ डाला कि उन्होंने गूगल पर आखिरी चीज क्या सर्च की थी। 

दीपिका ने दिया जवाब 

अब भई दीपिका के कईं फैंस हैं और फैंस तो इसे जानने के लिए काफी बरकरार हो गए कि आखिर एक्ट्रेस ने लास्ट क्या सर्च किया था। दीपिका ने फैन का जवाब देते हुए इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। एक्ट्रेस ने आखिरी बार सर्च किया था दस्तानों का साइज कैसे नापें

एक फैन ने पूछा आप किसके सबसे ज्यादा करीब है 

इसके बाद एक फैन ने दीपिका से पूछा कि आप किसके ज्यादा करीब हैं। इसके जवाब में दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह के साथ और बहन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कुछ और भी मजेदार सवालों के जवाब दिए हैं। 

रणबीर-आलिया संग वायरल हुई थी फोटो 

आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका के बर्थडे की तो तस्वीरें वायरल हुई ही थीं वहीं इससे पहले दीपिका-रणवीर और आलिया रणबीर के साथ भी वह न्यू ईयर पर स्पॉट की गई थीं। जिसकी बहुत सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। 

Content Writer

Janvi Bithal