बधाई हो! मां बनने वाली है दीपिका पादुकोण, बेहद ही खासअंदाज में फैंस को दी Good News

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 11:00 AM (IST)

डिंपल गर्ल  दीपिका पादुकोण ने आखिरकार फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर कर ही दी। दीपिका-रणवीर जल्द ही माता-पिता जा रहे हैं जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। दीपिका की प्रेगनेंसी की खबरें तो लंबे समय से चल रही थी, पर तब तक कपल ने मुहर नहीं लगाई थी। अब दोनों ने बड़े ही खास अंदाज में नन्हे मेहमान के आने की जानकारी दी है।


 दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह भी बता दिया है कि वो कौनसे महीने मां बनने वाली हैं। दरसअल पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूते बने हुए हैं और इसी पर लिखा है सितंबर 2024। इस पोस्ट के कैप्शन में नजर न लगने वाला इमोजी भी है। अब इससे साफ हो गया है कि कपल के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। 

दरअसल पिछले कुछ समय से लोग अंदाजा लगा रहे थे कि दीपिका प्रगनेंट है। 77वीं BAFTA सेरेमनी में भी वह बेबी बंप छिपाती नजर आई थी। इन खबरों को हवा तब मिली जब रणवीर के एक करीबी ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर कन्फर्मेशन दी थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने सेकेंड ट्रायमेस्टर में हैं और उनकी प्रेग्नेंसी को 4 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। 

इस खबर के सामने आने के बाद कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। बस अब इंतजार है नन्हे मेहमान का। याद हो कि रणवीर और दीपिका ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में 14 नवंबर 2018 को शादी रचाई थी। कुछ समय पहले उन्होंने खुलासा किया था कि  शादी करने से तीन साल पहले ही दोनों ने सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली थी.
 

Content Writer

vasudha