प्लाजो सूट में बन ठन कर निकली ''मस्तानी'',  छा गया दीपिका का संस्कारी लुक

punjabkesari.in Tuesday, Jul 05, 2022 - 02:43 PM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण की हर अदा कमाल की है।  एयरपोर्ट लुक हो या फिर रेड कार्पेट लुक वह कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करती है। इंडियन लुक में तो उनकी खूबसूरती देखने लायक होती है, जिसका सबूत उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हैं। 


दीपिका ने जिस खूबसूरती से अपने आउटफिट को कैरी किया है, वह काबीले तारीफ है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कर लिखा- अपने इतिहास, शुरुआत और संस्कार के बारे में ना जानने वाला इंसान एक बिना जड़ वाले पेड़ जैसा है


लेटेस्ट तस्वीरों में डिंपल गर्ल डार्क पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही है। मैचिंग दुपट्टा और साथ में गोल्डन प्लाजो उनके ट्रडिशनल लुक को कंप्लीट कर रहा है। साथ में गोल्डन हील्स उनके ओवरऑल लुक को परफेक्ट बना रही है। 


इस गुलाबी रंग के बांधनी प्रिंट कुर्ते में गोल्डन कलर की शानदार एंब्रायडरी की गई थी। देसी लुक के साथ कैरी की गई  भारी भरकम चांद बाली दीपिका की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था।


अदाकारा ने इस लुक के साथ न्यूड मेकअप रखा और साथ में हाई स्लीक बन बनाया। लोग उनके देसी लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 
 

Content Writer

vasudha