Deepika Padukone को फिल्म ‘धुरंधर’ के इस एक्टर पर था क्रश

punjabkesari.in Thursday, Jan 08, 2026 - 05:43 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम के दौरान उनका क्रश अर्जुन रामपाल पर था। उन्होंने बताया कि अर्जुन की पर्सनैलिटी और लुक उन्हें बेहद आकर्षक लगते थे।

पुराने इंटरव्यू में कुबूल किया अपना क्रश

एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें अपने को-स्टार अर्जुन रामपाल बहुत पसंद थे। अर्जुन ने ओम शांति ओम में ‘मुकेश मेहरा’ का किरदार निभाया था, जो एक पावरफुल और धुरंधर फिल्म मेकर का रोल था। दीपिका ने कहा कि अर्जुन की पर्सनैलिटी और हैंडसम लुक ने उन्हें काफी प्रभावित किया।

PunjabKesari

दीपिका और अर्जुन की पहली मुलाकात

दीपिका और अर्जुन पहली बार ओम शांति ओम (2007) के सेट पर मिले थे। दीपिका ने बताया कि सेट पर उन्हें अर्जुन सबसे हैंडसम पुरुषों में से एक लगते थे। जब भी वे अर्जुन को देखतीं, उनका ध्यान बस उन्हीं पर जाता था। बॉलीवुड में नई होने के कारण दीपिका शुरुआती दिनों में थोड़ी शर्मीली थीं। उन्होंने बताया कि सेट पर अर्जुन के सामने एक्टिंग करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि उन्हें अर्जुन बेहद पसंद थे। अर्जुन उस समय बॉलीवुड के सबसे फिट और हैंडसम एक्टर्स में से एक माने जाते थे। दीपिका ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे अक्सर अर्जुन को चोरी-छिपे देखा करती थीं।

यें भी पढ़ें : थायराइड से परेशान हैं? 66 दिनों तक ये चाय पीएं, लक्षणों में दिखेगा बड़ा सुधार

फैंस का रिएक्शन

दीपिका का यह मासूम खुलासा फैंस को बहुत पसंद आया। उनके भोलापन और अर्जुन को पसंद करने वाली बात ने फैंस का दिल जीत लिया। आज दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी हैं और दोनों की प्यारी बेटी भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static