दीपिका ने शुरू कर दी वेडिंग शॉपिंग, इसी साल बजेगी शादी की शहनाई
punjabkesari.in Thursday, Jun 07, 2018 - 03:15 PM (IST)
बॉलीवुड में आजकल कई सेलेब्स शादी कर रहे हैं। सोनम की शादी के बाद अब इसी साल बी टाउन के दो स्टार्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, यहां पर हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की। खबरों के मुताबिक यह बात सामने आ रही है कि ये दोनों साल के अंत यानि नवंबर तक शादी कर लेंगे। इसके लिए तो दीपिका ने अभी से तैयारियां भी करनी शुरू कर दी हैं।
हाल ही में दीपिका अपनी मां उजाला पादुकोण और बहन के साथ बैगलोर के एक ज्लवैरी शोरूम में शॉपिंग करने पहुंची। इस दौरान दीपिका ने पेस्टल कलर की अनारकली ड्रैस पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होने लाइट मेकअप किया हुआ था। इसके लिए दीपिका ने पंजाबी जूती पहनी हुई थी। इस सिंपल से आउटफिट में भी वह खूबसूरत लग रही थी।