Deepika Padukone ने एक बार फिर बढ़ाया देश का मान, 95वें ऑस्कर में संभालेंगी ये बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 02:27 PM (IST)

 12 मार्च को 95वें ऑस्कर पुरस्कार का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर अमेरिका में जोरों से  तैयारियां चल रही हैं। एक तरफ जहां इडियन फिल्म  RRR के गाने नाटू-नाटू को नॉमिनेट किया गया है। वहीं अब 95वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए प्रिजेंटर की लिस्ट सामने आ गई है जिसमें भारत की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी फैंस के साथ साझा की है....

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया पोस्ट

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह 95वें ऑस्कर पर प्रजेंटर की भूमिका अदा करेंगी। वह अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना डेबोस के साथ होस्ट करेंगी। इस पोस्ट में दीपिका के अलावा प्रजेंटर के तौर हॉलीवुड की अन्य हस्तियां भी नजर आएंगी।

प्रेजेंटर्स की लिस्ट में ये नाम है शामिल

ऑस्कर प्रस्तुत करने वालों में रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज़, जेनिफर कॉनेली, एरियाना डीबोस, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, ट्रॉय कोत्सुर, जोनाथन मेजर्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेनेल मोनाए, क्वेस्टलव, ज़ो सलदाना और डोनी येन का नाम शामिल है।

ऑस्कर की रेस में भारत की 11 फिल्में हुई थीं शामिल

फिल्मों से सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। ऐसे में भारत में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। वैसे बता दें, इस साल भारत से ऑस्कर की रेस में करीब 11 फिल्में शामिल हुई थीं। 12 मार्च को 95ऑस्कर का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। ओवेशन हॉलीवुड में डॉल्बी थिएटर में इसका आयोजन होगा।

एक्ट्रेस  इससे पहले भी भारत का मान बढ़ाते हुए कतर के लुसैल स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी लॉन्च कर चुकी हैं। इसी के साथ वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन गई।  दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में एकमात्र भारतीय होने के साथ- साथ दीपिका पॉप कल्चर ब्रांड्स के लिए ग्लोबल चेहरे के रूप में चुनी जाने वाली अकेली इंडियन भी है। दो बार टाइम मैगज़ीन अवॉर्ड विनर कोअक्सर वर्ल्ड के विभिन्न क्षेत्रों के लीडर्स के साथ मान्यता दी गई है।

Content Editor

Charanjeet Kaur