शूटिंग के दौरान  दीपिका पादुकोण को हुई घबराहट, तुरंत ले जाया गया अस्पताल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 05:56 PM (IST)

दीपिका पादुकोण के सेहत को लेकर चिंता भरी खबर सामने आई है।  शूटिंग के दौरान  दीपिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में सुधार है। 

खबरों की मानें ताे हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तभी उनकी  दिल की धड़कनें तेज हो गई। काफी घबराहट महसूस होने पर एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अब वह ठीक हैं और शूटिंग पर वापस लौट आईं हैं। 

हालांकि दीपिका पादुकोण की टीम से कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। ये खबर मिलने के बाद लोग दीपिका के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे।  दरअसल वह  हैदराबाद  में  अपने 'प्रोजेक्ट के' के सिलसिले में गई थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देंगी।  वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी नजर आएंगी।  फिलहाल वह अपने नई फिल्म 'प्रोजेक्ट के' पर काम कर रही हैं।
 

Content Writer

vasudha