प्रेगनेंट है दीपिका पादुकोण! 'बेबी बंप' छुपाने के लिए पहना ओवरसाइज्ड ड्रैस

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 02:43 PM (IST)

बाॅलीवुड के बेहद हाॅट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी के चलते सुर्खियों में है। जिसके चलते दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद शुक्रवार को मुंबई में स्पॉट हुई। दरअसल, दीपिका को बाॅलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया, लेकिन इस दौरान दीपिका मीडिया कैमरों से बचती हुई नज़र आई हालांकि पैपराजी को देखकर उन्होंने हाथ जरूर हिलाया। भंसाली के ऑफिस पहुंचीं दीपिका का यह लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुई है। 

ओवरसाइज्ड ड्रैस पहन दीपिका पादुकोण हुई ट्रोल
दीपिका के इस ओवरसाइज्ड ड्रैस को देख यूजर तरह-तरह के कमेंट करते हुए दिखे। बतां दें कि दीपिका ने ओवरसाइज्ड टीशर्ट, जींस और हाई हील्स पहनी हुई थी। कोरोना के चलते उन्होंने भी मास्क लगा रखा था।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


ओवरसाइज्ड कपड़ों को देख यूजर बोले- ‘क्या वह अपना बेबी बंप छुपा रही हैं?’
दीपिका के इन ओवरसाइज्ड कपड़ों को देखते हुए कुछ यूजर ने ट्रोल भी किया। कुछ यूजर्स ने लिखा,  ‘क्या उन्होंने रणवीर सिंह के कपड़े पहने हुए हैं?’ तो वहीं उनके ढीले-ढाले कपड़ों को देखकर कई यूजर्स ने पूछा कि ‘क्या वह अपना बेबी बंप छुपा रही हैं?’



                                                                                                         
आपकों बतां दें कि छह साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने साल 2018 में 14 और 15 नवंबर  को इटली में शादी कर ली थी। जिसके बाद से ही फैंस दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर तरह तरह के कमेंट करते रहते हैं। 

पहले भी दीपिका प्रेग्नेंसी को लेकर हो चुकी है ट्रोल- 
बतां दें कि इससे पहले भी यूजर दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर ट्रोल कर चुके है।  हाल ही में जब दिपीका ने कच्चे आम का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक शख्स को कच्चा आम खिला रही थीं। इन आमों पर मिर्च-मसाला लगा हुआ था जिसके बाद शख्स की हालत खराब हो जाती है और कहता है कि ‘आप इसे कैसे पसंद करती हैं?’ तब भी यूजर ने दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर  कयास लगाने शुरू कर दिए थे।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

ये है दिपीका के अपकमिंग प्रोजेक्ट- 
करियर की बात करे तो दीपिका और रणवीर जल्द ही कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में नजर आएंगे। बतां दें कि यह फिल्म 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी है। इसके अलावा उनके पास ‘फाइटर’, ‘पठान’, हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ की रीमेक और शकुन बत्रा की अगली फिल्म भी अपकमिंग प्रोजेक्ट में शामिल है।  
 

Content Writer

Anu Malhotra