सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी नाम कमा चुकी हैं दीपिका, जानिए एक्ट्रेस की Success Story

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 01:55 PM (IST)

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने दम पर नाम कमाया है, उन्हीं एक्ट्रेसेज में से एक हैं दीपिका पादुकोण। डिंपल गर्ल से बॉलीवुड में जानी जाने वाले एक्ट्रेस दीपिका ने अपने करियर में इतना कुछ अचीव किया है जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।  रैंप पर एक कामयाब मॉडल होने से लेकर एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस तक हर लिहाज में दीपिका एक कामयाब महिला के तौर पर साबित हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को 'द स्ट्रीट्स ऑफ फैशन कैपिटल पैरिस'(the streets of fashion capital paris) ने अपने बिलबॉर्ड सदस्य के लिए दीपिका को चुना है। इसके अलावा लग्जरी ब्रांड लुई विटॉन ने भी अपने कंपनी का ब्रांड एंबेसडर दीपिका को बनाया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि दीपिका ने इस साल में किन-किन उपलब्धियों को हासिल किया...

लुईस वॉशन के ब्रांड एंबासडर हैं दीपिका 

फरवरी में लुईस वॉशन के ब्रांड एंबासडर के रुप में भी दीपिका को साइन किया गया था। 167 सालों में इतिहास में पहली बार मशहूर फैशन हाउस ने किसी भारतीय को अपने ब्रांड का एंबेसडर बनाया है। दीपिका ऐसी पहली भारतीय महिला है जो इतने बड़े ब्रांड के साथ जुड़ी हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट जिनकी ब्रांड वैल्यू 68.1 डॉलर है जो कि दीपिका से ज्यादा है।

कॉन्स फिल्म फेस्टिवल की भी रह चुकी हैं जूरी 

दीपिका से पहले साल 2013 में विद्या बालन जूरी का हिस्सा रह चुकी थी। इसके अलावा कान्स में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसे शर्मिला टैगोर 2009 में और ऐश्वर्या राय 2003 में इसके अलावा मशहूर लेखिका अरुणदत्ती रॉय 2000 में कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रह चुकी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में मीडिया ने दीपिका को भारतीय अभिनेत्री, निर्माता, फ्लैनथ्रोफिस्ट और एक एंटरप्रेनर के रुप में डिस्क्राइब किया जो अपने देश में एक बहुत ही बड़ी स्टार हैं। 

लुईस वॉशन की टॉप 10 इंस्टाग्राम पोस्ट में शामिल हुई दीपिका 

कान्स में दीपिका इस बार सातवीं बार शामिल हुई थी। लुईस वॉशन की टॉप 10 पोस्ट में दीपिका भी शामिल थी। इसके अलावा दीपिका की मीडिया इंपेक्ट वैल्यू में भी इजाफा हुआ था। दीपिका की ब्रांड वैल्यू $20.2 मिलियन थी जो कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के 12 दिनों के दौरान बड़ी थी। 

कान्स ने डाला दीपिका की फैन फॉलोइंग पर असर 

कान्स के कारण दीपिका के ग्लोबली फैंस भी बढ़ गई 2020 से में दीपिका की दो से ज्यादा पॉजिशन्स में भी इजाफा हुआ। साल 2020 में दीपिका विराट कोहली, रणवीर सिंह और अमिताभ बच्चन से पीछे थी। इसके अलावा दीपिका एपीगेमिया, जियोमार्ट, लीओड और मिशो की भी ब्रांड एंबेस्डर रह चुकी हैं।

 अपने टैलेंट और मेहनत से हासिल किया मुकाम 

दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया है। अपने आप को समय के साथ बदलते हुए दीपिका ने काफी लंबा सफर तय किया है। अद्भूत टैलेंट के साथ खूबसूरती का वह एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं। ऑलकेमिस्ट ब्रांड की फाउंडर समीत सिन्हा ने दीपिका के बारे में कहा कि - 'इस फेक इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण एक रियल पर्सनेलिटी के तौर पर उभरी हैं। डिप्रेशन से लड़ने के बाद भी दीपिका ने भी हालातों का सामना किया है।' 

अपना ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं दीपिका 

गौरतलब है कि एक्ट्रेस इस साल अपना सेल्फ केयर ब्रांड लॉन्च करने वाली हैं. जिसका नाम है 82'e जिसका नाम है एटी टू जो कि लॉन्गेट्यूड से एंसपायरड है। यह भारत के स्टंडर्ड टाइम को बताएगा। 

पठान में नजर आएगी दीपिका 

वहीं अगर बात दीपिका के वर्कफ्रंट की करें तो दीपिका साल 2023 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा 2021 में ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में भी दिखेंगी। 

Content Writer

palak