प्रियंका के बाद दीपिका को हुआ फेयरनेस क्रीम की एड करने का अफसोस

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2020 - 01:26 PM (IST)

बॉलीवुड में आज कल रंग पर भेदभाव को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। बॉलीवुड स्टार्स की फेयरनेस क्रीम की एड करने पर जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल ये सारा मामला शुरू हुआ अमेरिका में हुई जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से जिसकी मौत के बाद #BlackLivesMatter के लिए लोगों के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इंसाफ की मांग के लिए आगे आए। लेकिन इनके समर्थन के बाद लोगों ने उन सेलेब्स को निशाना बनाया है जो फेयरनेस क्रीम की एड करते हैं।


दीपिका पादुकोण ने मानी अपनी गलती

इस पर अब बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका ने भी अपनी गलती को स्वीकार किया है इतना ही नहीं गलती का एहसास होते ही दीपिका ने खुद को इन ब्रैंडस से अलग कर लिया।

इन ब्रैंडस से कर लिया खुद को अलग

खबरों की मानें तो दीपिका भी फेयरनेस प्रोडक्टस जैसे क्रीम की एड किया करती थी और तब शायद उन्हें अपनी गलती का एहसास नहीं था लेकिन समय बीतते जैसे ही उन्हें समझ आई तो तुंरत उन्होंने अपनी सोच को बदला और फेयरनेस क्रीम की एड करने से दूर हो गई। वहीं शुगर वाले ड्रिंक्स भी हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं इसलिए दीपिका ने इनसे भी मुंह मोड़ लिया काफी सालों तक वो इन एड्स के साथ जुड़ी रही लेकिन फिलहाल उन्होंने खुद को इससे अलग कर लिया है।

Content Writer

Janvi Bithal