Time के कवर पेज पर दीपिका का कब्‍जा, परवीन बाबी औ ऐश्वर्या राय भी दिख चुकी हैं यहां

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 11:26 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। फिल्म पठान को लेकर वह जितना विवादों में रही उतना ही अब वह एक के बाद एक उपलब्धियां अपने नाम कर रही है। इस बार दीपिका दुनिया की प्रतिष्‍ठ‍ित 'टाइम' मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई। इसके साथ ही वह TIME मैगजीन के कवर पर आने वाली छठी इंडियन सेलिब्रिटी बन गई हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान और प्रवीण बोबी जैसी हस्तियों का नाम शामिल है।

दीपिका की इस उपलब्धि की बात करें तो इससे पहले वह सिनेमा की दुनिया में उपलब्धियों और मेंटल हेल्थ की वकालत के लिए 'द टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड' से सम्मानितहो  चुकी हैं। TIME मैगजीन ने कवर पर एक्ट्रेस  की फोटो के साथ लिखा गया है-   दीपिका पादुकोण वो ग्लोबल स्टार हैं जो पूरी दुनिया को बॉलीवुड तक लेकर आई हैं। याद हो कि 2018 में इसी मैगजीन ने दीपिका को 100 मोस्ट इनफ्लुएंशल लोगों की लिस्ट में भी शामिल किया था।


एक्ट्रेस  ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी भारत को दुनिया में ले जाने का लक्ष्य नहीं रखा बल्कि हमेशा दुनिया को भारत में लाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने इस फोटोशूट की कुछ झलकियां शेयर करते हुए कहा- 'मेरा मिशन हमेशा से ही देश की जड़ों से जुड़े रहते हुए विश्वस्तर पर पहचान बनाना था. यहां तक पहुंचने का मेरा कोई गेम प्लान नहीं था लेकिन मैंने जो भी सोचा उसमें कहीं भी असफलता शामिल नहीं थी।


बता दें कि 1976 में  टाइम मैगजीन (Time Magazine) ने परवीन बाबी को कवर पर फीचर किया था, वह फ्रंट पेज पर आने वाली पहली बॉलीवुड स्टार थी। इसके बाद 2003 में ऐश्वर्या राय TIME मैगजीन के कवर पर आने का माैका मिला था। 2004 में शाहरुख खान, 2012 में आमिर खान और 2016 में प्रियंका चोपड़ा ने टाइम मैगजीन के कवर पर जगह बनाई थी। अब इस लिस्ट में दीपिका का नाम भी जुड़ गया है। 


पिछले कुछ सालों से डिंपल गर्ल ने अपने करियर में बहुत कुछ अचीव कर लिया है। फरवरी में लुईस वॉशन के ब्रांड एंबासडर के रुप में भी दीपिका को साइन किया गया था। 167 सालों में इतिहास में पहली बार मशहूर फैशन हाउस ने किसी भारतीय को अपने ब्रांड का एंबेसडर बनाया था। दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में यह मुकाम हासिल किया है। 

Content Writer

vasudha