Cannes 2022: व्हाइट रफल साड़ी-पर्ल नेकलेस लुक से दीपिका ने उड़ाए फैंस के होश

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 03:38 PM (IST)

दीपिका इन दिनों फ्रांस में चल रहे  कॉन्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर खूब चर्चा में है। एक्ट्रेस की हर एक लुक फैंस को बहुत ही पसंद आ रही है। एक्ट्रेस के द्वारा पहनी गई हरेक ड्रैस फैंस ने बहुत ही पसंद की है। कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन, तमन्ना भाटिया ,उवर्शा रौतेला, टीवी एक्ट्रेस हिना खान सहित कई अभिनेत्रियों ने शिरकत की। लेकिन दीपिका की हर लुक फैंस के द्वारा बहुत ही पसंद की गई। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

व्हाइट रफल साड़ी पहने दिखी एक्ट्रेस 

दीपिका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे फैंस बहुत ही पसंद कर रहे हैं। इस साड़ी में एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल रानियों के जैसा लग रहा है। उन्होंने व्हाइट रफल साड़ी पहनी है। व्हाइट पर्ल के हैवी नेकपीस के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को एक रॉयल टच दिया है। तस्वीरों में दीपिका बहुत ही गॉर्जियस लग रही हैं। 

कॉन्स के क्लोजिंग सेरेमनी में पहनी साड़ी 

दीपिका ने 75वें कॉन्स फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरेमनी में व्हाइट रफल साड़ी पहनकर हर किसी को अपनी लुक का दीवाना बना दिया है। प्लेन रफल साड़ी के साथ दीपिका ने स्ट्रैप्लेस स्टाइलिश ब्लाउज पहना था। 

पहली लुक्स से भी लूट चुकी हैं लाइमलाइट

दीपिका कॉन्स फेस्टिवल में अपने पहले लुक से भी लाइमलाइट में रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने ट्रे़डिशनल से लेकर वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न हर तरह का लुक कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में पहना। फिलहाल उनका यह लुक बहुत ही सिंपल है और फैंस को बहुत ही पसंद आ रहा है। 


 

Content Writer

palak