बीजिंग में दीपिका का दिखा अलग अंदाज

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2017 - 06:34 PM (IST)

फैशन: बॉलीवुड की जानी मानी हीरोइन दीपिका पादुकोण अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती है। अपने ड्रैसिंग सैंस के लिए वह हमेशा से ही चर्चा में रही हैं। अपनी ड्रैसिंग सैस की वजह से दीपिका कई बार उप्स मुमेंट का भी शिकार हो चुकी हैं। इन दिनों वह अपने काम में व्यस्त हैं। अभी-अभी अपना बीजिंग XXX टूर वापिस करके लौटी हैं। हमेशा की तरह इस बार भी दीपिका अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है। वहां दीपिका एक इवैंट में पहुंची और इस दौरान Ralph Lauren की डीजाइन की हुई व्हाइट गाउन में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। 
 

 

इस दौरान दीपिका का मेकअप,ड्रैस,हेयर स्टाइल सब कुछ पर्फैक्ट लग रहा था। इस स्टाइल में उनका लुक बिल्कुल हॉलीवुड हीरोइनोें की तरह लग रहा था। halter neck और स्वीपिंग लैंथ के साथ केप स्टाइल इस आउटफिट को और भी खूबसूरत बना रहा था। इस बार दीपिका ने अपने हेयर स्टाइल के साथ एक्सपैरिमेंट किया था। जो बहुत उनका लुक को इंटरेस्टिंग बना रहा था। दीपिका ने इस बार लो पोनीटेल के साथ बन उन पर खूब जच रहा था। आई मेकअप और लाइट कलर की लिपस्टिक इस ड्रैस के साथ अच्छे लग रहे थे। इस लुक में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। 


 

Punjab Kesari