दीपिका ने इंस्टाग्राम पर दी फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरी बात

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2019 - 05:32 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने एक्टिंग और सेंसिबल नेचर के लिए जानी जाती है। वो आए-दिन मानसिक हेल्थ के लिए लोगों को जागरूक करती रहती है। उनका यही नेचर सबका दिल जीत लेता है। चाहे कई बार लोगों को उनकी बात बुरी भी लग जाती है। लेकिन उनके फैंस दीपिका की तरफ से जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहते है। शायद इसलिए दीपिका ने अपने फैंस के लिए एक स्पेशल कदम उठाया है।जिसकी घोषणा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

दरअसल दीपिका एक समय पर डिप्रेशन से गुजर रही थी। जब वो इस मानसिक पीड़ा से उभर कर आई तो उन्हें एहसास हुआ कि उनकी तरह और भी लोग है। जो अपनी समस्या अपने तक ही रखते है। 'वर्ल्ड मेन्टल हेल्थ डे' (World Mental Health Day) के दिन उन्होंने अपने क्लोसेट से लोगों को शॉपिंग करने करने के लिए, एक ऑनलाइन वेबसाइट शुरू की है। इनसे मिलने वाले पैसों से वो मानसिक रूप से पीड़ित लोगों की मदद करेंगी। 

इस वेबसाइट से होने वाला मुनाफा उनके लिव लव लाफ(Live Love Laugh) फाउंडेशन में इलाज करवाने वाले पीड़ितों के लिए इस्तेमाल किया जायगा। उनकी ऑफिशियल वेबसाइट का नाम है DeepikaPadukone.com.

बतादें की यह उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। वेबसाइट पर बिकने वाला सारा सामान दीपिका की वार्डरॉब में से होगा। सूत्रों की मानें तो उसमे उनके स्नीकर्स शूज,बैग, आउटफिट और ज्वेलरी हो सकती है। फैंस इसी बात से बहुत ज्यादा उत्साहित है। 

Content Writer

shipra rana