वही आंखों में चमक, वहीं सुंदर रूप...35 साल बाद फिर सीता बनी दीपिका चिखलिया, देखते ही लोगों ने जोड़े हाथ

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 03:15 PM (IST)

दूरदर्शन के लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ को आज भी लोग भूला नहीं पाए हैं। रामानंद सागर की 'रामायण' में  अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। यह दोनों इतने पॉपुलर हो गए थे कि उस समय  उनकी पूजा की जाने लगी थी। रामनवमी के खास मौके पर एक बार दीपिका में लोगों काे माता सीता की छवि दिखाई दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)


समय के साथ दीपिका चिखलिया में काफी बदलाव आ गया है कि लेकिन उस दौर को वह आज भी भूल नहीं पातीं हैं। तभी तो उन्होंने  अपने 35 साल पुराने रामायण लुक को रिक्रिएट कर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने रामनवमी के मौके पर वही सादे नारंगी रंग की साड़ी पहनी जो रामायण शो के दौरान पहनी गई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)


दीपिका चिखलिया ने एक बेहद प्यार वीडियो शेयर कर लिखा- पार्ट 3 फाइनल... शेयर करना चाहती थी...यह वही साड़ी है जो मैंने लव कुश कांड के दौरान पहनी थी। इस वीडियो में वह  भगवा साड़ी पहनकर प्रभु श्री राम की पूजा करती नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने  शो के एक सीन को रीक्रिएट करते हुए लिखा-  थ्रो बैक, पुरानी यादें, अनएडिटेड फुटेज या क्या इसे रीक्रिएट किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)


इस वीडियाे को देखने के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। एक यूजर ने उनकी तारीफ में लिखा-  ‘हम आपको असल में भगवान ही मानते हैं।’ वहीं एक अन्य ने लिखा- 'आज फिर हमें वही सीता मां की झलक दिखी, जो हमारे मन मंदिर में बसी है।' सीता के  किरदार को निभाने के बाद दीपिका की पॉपुलैरिटी में ऐसा इजाफा हुआ कि भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उन्हें अपने घर दावत पर बुलाया था।
 

Content Writer

vasudha