दीपिका बनी louis vuitton की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर, लाखों में है इस लग्जरी ब्रांड के Bags

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 10:20 AM (IST)

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल  दीपिका पादुकोण के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। रैंप की एक कामयाब मॉडल होने से लेकर एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस तक वह हर लिहाज में कामयाब महिला मानी जाती हैं। तभी तो उन्हे लग्जरी ब्रांड लुई विटॉन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। बड़ी बात यह है कि इस  ब्रांड ने पहली बार किसी भारतीय को अपना एंबेसडर चुना है।

दीपिका ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज परप्रेस रिलीज का एक स्क्रीनग्रैब शेयर किया, जिसमें वह सफेद टी-शर्ट और एक बैग के सथ पोज देती दिखाई दे रही है। इस प्रेस रिलीज में लिखा कि- पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने लुई विटॉन के साथ अपनी जर्नी का एक रोमांचक नया सफर शुरू किया।

इसके डूफिन बैग के लिए एम्मा स्टोन और चाइनीज एक्टर झोउ डोंग्यू जैसे सुपर स्टार्स भी इस अभियान का हिस्सा बने हैं। एक के बाद एक शेयर की गई तस्वीराें में डिंपल गर्ल   महंगे बैग और कपड़ों में दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में वह  ब्राउन और गोल्डन बैग के साथ नजर आ रही है, इसके साथ दीपिका द्वारा पहना गया स्टाइलिश शॉर्ट टॉप भी इसी ब्रैंड का है।

वहीं एक तस्वीर में एक्ट्रेस लूज फिट डेनिम जींस, ऑफ वाइट शर्ट और ओवर साइज्ड कोट पहनी नजर आ रही है। सभी आउटफिट्स लग्जरी फैशन हाउस लुई विटॉन के कलेक्शन से हैं। इस  ब्रांड की सभी Items की  कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में होती है। रणवीर सिंह ने भी अपनी पत्नी की   ऐड की फोटो को शेयर करते हुए लिखा- 'सीरियस फ्लेक्स बेबी!'

Content Writer

vasudha